PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कुलदीप मानक द्वारा भाजपा जालंधर के मंडल नं 16 की टीम घोषित,

Kuldeep Manak announced the team of Mandal No 16 of BJP Party Jalandhar

नवनियुक्त पदाधिकारी लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी इंदर इकबाल अटवाल के हक में करें दिन-रात प्रचार: जीवन गुप्ता,

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा के साथ विचार-विमर्श के बाद मंडल नंबर 16 के अध्यक्ष कुलदीप माणक ने अपनी नई टीम की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व निकाय मंत्री तीक्ष्ण सूद, सरबजीत मक्कड़, प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा, मंडल प्रभारी राजीव ढींगरा, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, जिला सचिव अमित भाटिया आदि भी उपस्थित थे।

कुलदीप मानक ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंडल नं. 16 के उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार, दलजीत, सोनू गिल, प्रवीन अरोड़ा, वरिंदर, बलराज व् सरूप को नियुक्त किया गया है। महासचिव के पद पर डॉ. जसपाल, देपल धिना व् रमेश पॉल को नियुक्त किया गया है। सचिव के पद पर हरबंस, मंगा, गुरनाम फूलपुर, जुनेश मुस्लिल, मधु, श्रीधर, रणजीत व आकाश शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रेस सचिव के पद पर अजय खिया तथा कैशियर के पद पर मास्टर फ़िरोज़ को नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जुगिंदर हंस, टिक्का सिंह, संतोख सिंह, अशोक प्रधान, रीटा पंचायत मेंबर, बलबीर सिंह, बग्गा प्रधान, कपूर चंद, सोनू वालिया व राजू शर्मा को नियुक्त किया गया है। लविश शर्मा को भाजयुमों का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा जिला टीम में विस्तार करते हुए हर्ष भारद्वाज की जिला प्रवक्ता के तौर पर नियुक्ति की

प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, तीक्ष्ण सूद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, सरबजीत मक्कड़, जनार्दन शर्मा, राजिंदर बिट्टा, राजीव ढींगरा, राकेश गोयल व कुलदीप मानक ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनयें देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मंडल अध्यक्ष हरप्रताप सिंह तथा उनके सभी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा व् लग्न से निभाते हुए जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के और पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए दिन रात कार्य करेंगे।

Latest News