PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

ASI और होमगार्ड 10,000 रुपए रिश्वत लेते विजीलैंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau arrested ASI and home guard taking bribe of Rs 10000 Big Crime News

PTB Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज पुलिस चौकी रामनगर, थाना सदर पटियाला के इंचार्ज सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) पलविन्दर सिंह और पंजाब होम गार्ड के वालंटियर सत्याभान को 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिमों को रणधीर सिंह निवासी चीका, हरियाणा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके तीन ट्रकों को बिना रूकावट के पंजाब में दाखि़ल होने देने के लिए हर महीने 30,000 रुपए रिश्वत की माँग की है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोनों पुलिस मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया। इस सम्बन्धी दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

Latest News

Latest News