PTB Big न्यूज़ धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर के बोह इलाके में बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है / इसकी चपेट में आने से अब तक दो लोगों की मौत हुई है और 10 लोग लापता हैं / हालांकि, ये लोग मलबे में दफन हुए हैं / ऐसे में इनके जिंदा बचने की उम्मीदें काफी कम हैं / भूस्खलन की चपेट में 6 घर आ गए थे / एक महिला का शव बरामद हुआ है / यहां से पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है / बाहर निकाले गए लोग एक ही परिवार से हैं / इनमें पति, पत्नी और उनके तीन बच्चें हैं /
. .इलाके के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें एक शख्स यह भी कहता दिख रहा है कि वह भूस्खलन से पांच मिनट पहले ही मौके से निकल गया था / स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और रेवेन्यू विभाग के अनुसार, चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है / हालांकि, देर रात एक बच्ची को भी मलबे से जिंदा निकाला गया /
..
डीसी और एसपी कांगड़ा ने भी मौके का मुआयना किया है / वह दो किमी पैदल चलकर मौके पर पहुंचे, क्योंकि सड़क पर बना पुल भी बह गया है / एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि लग रहा है कि बोह इलाके में बादल फटा है / यहां भारी भूस्खलन हुआ है / चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है / एक महिला का शव मिला है / 9 से 10 लोग मलबे में दबे हैं / उनके बचने की उम्मीद काफी कम है /
. .हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा और बादल फटने की संभावित घटनाओं से हुए नुकसान पर चिन्ता व्यक्त की है / मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं / उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने का आग्रह किया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































