PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

किसानों ने 8 घंटे तक एक्सईएन, SDO और JE को बनाया बंधक,

sangrur farmers take hostage powercom officers for demanding bribe Punjab

PTB Big न्यूज़ संगरूर : भवानीगढ़ इलाके में बिजली विभाग के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए किसानों ने गांव नदामपुर में पावरकॉम के दफ्तर का घेराव किया / किसानों ने मीडिया के सामने जेई की ओर से किसान से कथित तौर पर रिश्वत मांगने की कॉल रिकार्डिंग भी पेश की / धरने पर बैठे किसान दफ्तर के भीतर दाखिल हो गए व दफ्तर मे बैठे एक्सईएन, एसडीओ व जेई को बाहर नहीं निकलने दिया / सभी को बंधक बनाकर रखा / शाम सात बजे तक भी अधिकारी अंदर ही रहे व किसानों का धरना जारी रहा /

.

.

किसान योधा सिंह नदामपुर, गुरबक्शीश सिंह बालदकलां, हरदम सिंह, नायब सिंह, अमरीक सिंह व बिक्कर सिंह ने आरोप लगाया कि खेतों में जले ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जेई ने किसानों से रिश्वत की मांग की है / इस संबंधी उनके पास फोन कॉल की रिकार्डिंग भी मौजूद है / किसानों ने पावरकॉम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जेई को नौकरी से बरखास्त करने की मांग की / किसानों ने कहा कि जब तक जेई पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक किसी भी मुलाजिम को दफ्तर से बाहर नहीं आने दिया जाएगा /

.

.

एक्सईएन मुनीष जिंदल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेई के रिश्वत मांगने की कथित कॉल रिकार्डिंग किसानों ने उनके पास भेजी है / किसानों ने लिखित शिकायत भी दी है / वह खुद इस मामले की पूरी जांच करेंगे / अगर जेई पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा /

.

.

एक्सईएन के भरोसे के बाद भी किसान शांत नहीं हुए व देर शाम तक किसानों का धरना जारी रहा / अधिकारियों व जेई को दफ्तर में ही बंधक बनाकर रखा / जेई को बर्खास्त करने की जिद पर किसान डटे रहे / उधर, जेई से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने भाईचारक सांझ होने के कारण किसानों से मजाक में रिश्वत की बात कही थी, जिसे किसानों ने मुद्दा बना लिया / उसने किसी से रिश्वत नहीं ली है तथा न ही किसी से रिश्वत की मांग की है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें