PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से पकड़े गए आतंकी गुरप्रीत व अमनदीप के मामा के बेटे जशनप्रीत को भी सुरक्षा एजेंसियों ने घर से उठा, जाने क्यों?

security agencies took away gurpreet and amandeep maternal uncle son house faridkot PTB Big Breaking News Jalandhar

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हरियाणा के करनाल से बब्बर खालसा के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए थे, जिनमें तीन का संबंध फिरोजपुर जिले है। इसमें से दो आतंकी गुरप्रीत सिंह व अमनदीप सिंह फिरोजपुर जिले के जीरा तहसील के गांव बिंजोक के रहने वाले हैं।

इन आतंकियों के मामा बूटा सिंह फरीदकोट सेहत विभाग में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। बूटा सिंह का 12वीं में पढ़ने वाला बेटा जशनप्रीत सिंह भी आतंकी गुरप्रीत सिंह व अमनदीप सिंह पिछले दिनों हजूर साहिब गए थे, ऐसे में अब सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जशनप्रीत सिंह को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है।

पुलिस ने जशनप्रीत सिंह को रिंदा के स्लीपर सेल के रूप में नामजद किया है। जशनप्रीत सिंह पुत्र बूटा सिंह वासी फरीदकोट पर फिरोजपुर कैंट पुलिस ने आइपीसी, आर्म्स एक्ट, यूपीए एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मामलों में फिरोजपुर कैंट पुलिस ने जशनप्रीत सिंह के अलावा आकाशदीप सिंह का नाम भी शामिल किया है जो कि फिरोजपुर का रहने वाला है।

आपको यह भी बता दें कि वीरवार शाम को आतंकी भूपिंदर सिंह सैनी के घर भी पुलिस ने बाद दोपहर दबिश दी थी। पुलिस ने भट्टियां के अमनताश एनक्लेव एरिया की भूपिंदर सिंह की आलीशान कोठी में एक घंटा तलाशी ली। इसके अलावा पुलिस के एंटी सेबोटाएज सेल ने कोठी के आस पास के खाली प्लाटों में जांच की। देर शाम पुलिस के एसीपी और अन्य अधिकारी उसके घर पर पहुंचे थे और उसके पिता, मां और बहन से करीबन आधे घंटे तक पूछताछ की।

पुलिस ने यहां से कुछ सामान बरामद किया है, जिसे वह अपने साथ ले गए हैं। चारों आतंकियों को पुलिस ने वीरवार शाम कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। अदालत ने चारों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आतंकियों के साथियों व पहले कहां-कहां विस्फोटक पहुंचाया, के बारे में जानकारी हासिल करेगी।