PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Lok Sabha Election 2024 को लेकर बड़ा अपडेट, किस दिन और क‍ितने चरणों में होगा मतदान,

lok-sabha-election-2024-date-election-commission-of-india-announce-general-election-date-will-be-announced-after-13-march-2024

.

PTB Political न्यूज़ दिल्ली : लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कब हो सकता है। इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के हवाले से म‍िली खबर के अनुसार, चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद क‍िसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान कर सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं। चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

.

.

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहा है और एक बार यह पूरा होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी। केंद्रीय चुनाव निकाय के अधिकारी अभी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जाएगा। राज्य का दौरा 13 मार्च से पहले पूरा होने वाला है।

.

.

आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों का आकलन करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ नियमित बैठकें कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीईओ ने समस्या वाले क्षेत्रों, ईवीएम की आवाजाही, सुरक्षा बलों की उनकी आवश्यकता, सीमाओं पर कड़ी निगरानी को सूचीबद्ध किया है। अधिकारियों ने कहा कि विशेष रूप से, चुनाव आयोग इस साल चुनावों के सुचारू संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने की योजना बना रहा है।

.

.

इंड‍िया टूडे की र‍िपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने मई से पहले होने वाले लोकसभा चुनावों के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्‍तेमाल कर सकता है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करने और हटाने के लिए ईसीआई के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक व‍िभाग भी बना सकता है।

.

.

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ सामग्री को हटाने का काम तेजी से किया जाएगा और यदि कोई पार्टी या उम्मीदवार नियमों का उल्लंघन करना जारी रखता है, तो आयोग कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जैसे कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को खातों को निलंबित करने या उन्हें ब्लॉक करने के लिए कहना।

.