PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन पर पंजाब के वित्त मंत्री पंजाब हरपाल चीमा का बड़ा बयान,

punjab-mohali-farmer-protest-cabinet-minister-harpal-singh-cheema-announcement

.

PTB Political न्यूज़ मोहाली : आम आदमी पार्टी (AAP) देश में I.N.D.I.A गठजोड़ के साथ ही चलेगी, लेकिन पंजाब में इसे लेकर अभी चुप्पी साधी गई है। AAP नेता व वित्त मंत्री पंजाब हरपाल चीमा व सैर-सपाटा मंत्री अनमोल गगन मान ने मीडिया के सामने INDIA गठबंधन से जुड़ने की घोषणा के बाद पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने की आशंका जाहिर की है।

.

.

कैबिनेट मिनिस्टर अनमोल गगन मान ने कहा- भाजपा I.N.D.I.A गठजोड़ का ट्रेलर चंडीगढ़ मेयर चुनावों में देख चुकी है। इसके बाद भाजपा घबरा चुकी है। लोकतंत्र का कत्ल लोगों ने चंडीगढ़ में देखा है। केंद्र शासित राज्य में भाजपा अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही। वहीं, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि AAP और कांग्रेस एक साथ आकर अपनी सीटों के बंटवारे पर सहमति बना चुके हैं। आज-कल में उसकी अनाउंसमैंट होने वाली है, अचानक ही दो बातें हो रही हैं। एक ईडी का 7वां नोटिस अरविंद केजरीवाल को आ जाता है।

.

.

वहीं विश्वस्त लोगों से जानकारी मिल रही है, अब ईडी नहीं, सीबीआई भी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए कदम बढ़ा रही है। CRPC 41 ए के तहत अरविंद केजरीवाल जी के लिए नोटिस तैयार है। दिन या शाम तक वे नोटिस उन्हें भेज दिया जाएगा। चीमा ने कहा कि नोटिस दिए जाने के बाद सीबीआई भी ईडी के साथ केजरीवाल को गिरफ्तार करने आ जाएगी। सूचना है कि आने वाले दो तीन दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

.

.

दरअसल, ईडी की कार्रवाई कोर्ट के कारण रुक गई है, यही कारण है कि अब सीबीआई को बीच में लाया जा रहा है। हरपाल चीमा ने कहा कि अब इतनी क्या जल्दबाजी दिख रही है कि अरविंद केजरीवाल को पकड़ने के लिए सब लग गए हैं। बड़े नेताओं को फोन आ रहे हैं कि अगर कांग्रेस के साथ गठजोड़ करेंगे, अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर गठजोड़ हुआ तो अरविंद केजरीवाल अंदर गए।

.

.

अगर आप अरविंद केजरीवाल को बाहर देखना चाहते हैं तो कांग्रेस में गठबंधन ना करें। हरपाल चीमा ने कहा कि AAP का गठजोड़ अंतिम पड़ाव में है। भाजपा को डर है कि जहां-जहां सीटों की शेयरिंग होती है। केजरीवाल जाकर प्रचार करेंगे। वहां भाजपा की वोट खत्म होती जाएगी। ईडी मामला कोर्ट में फंसा है, इसलिए अब सीबीआई का काम चल रहा है, लेकिन भाजपा को समझ लेना चाहिए कि AAP एजेंसी से डरते और ना हम मोदी सरकार से डरते हैं। AAP इंडिया अलायंस के साथ ही जाएगी।

.

Latest News