PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इस ट्रैवल एजेंट ने 9 लाख लेकर आस्ट्रेलिया की जगह युवक को भेज दिया उजबेकिस्तान, पुलिस ने दर्ज की FIR,

ludhiana travel agent send hoshiarpur youth to uzbekistan instead of australia

ludhiana travel agent send hoshiarpur youth to uzbekistan instead of australia

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : नौ लाख रुपये लेकर ट्रेवल एजेंट ने आस्ट्रेलिया की जगह उजबेकिस्तान भेज दिया / पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लुधियाना के ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है व आगे की कार्रवाई की जा रही है /

.

.

इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस प्रिंस कुमार निवासी गांव भूशा ने बताया कि मार्च, 2019 में किसी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए मुंबई गया था / होटल में उसकी मुलाकात एजेंट रवि कौशल निवासी दीप नगर, सिविल लाइन लुधियाना से हुई / रवि ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजता है /

.

वह आस्ट्रेलिया जाना चाहता था तो रवि ने 13 लाख रुपये खर्च होने की बात कही / दस्तावेज जमा करवाने के बाद रवि ने दिसंबर, 2019 में दिल्ली एयरपोर्ट पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए और थाईलैंड भेज दिया / दस दिन बाद वह भारत लौट आया / इसके बाद रवि ने कहा कि फ्लाइट जनवरी, 2020 में उजबेकिस्तान से होकर जाएगी /

.

.

रवि ने दो लाख रुपये लेकर उसे उजबेकिस्तान भेज दिया / फिर रवि उसके घर से दो लाख रुपये और ले आया कि अगले खर्च के लिए पैसे चाहिए / इसके पश्चात रवि ने घर में कहा कि एक लाख के डालर दें, क्योंकि आस्ट्रेलिया दूतावास डालर की मांग करता है / इसके बाद वह परिवार से और पैसे लेकर चला गया /

.

वह दस दिन उजबेकिस्तान में रहा और आस्ट्रेलिया न जा पाने के कारण भारत आ गया / घर आकर पता चला कि अब तक रवि करीब नौ लाख रुपये हड़प चुका है / बाद में एजेंट रवि ने बात करनी भी बंद कर दी / पुलिस ने प्रिंस के बयान के आधार पर एजेंट रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

ludhiana travel agent send hoshiarpur youth to uzbekistan instead of australia