maharashtra governor bhagat singh koshyari expressed displeasure on uddhav government over kangana ranaut
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी की ओर से बुलडोजर चलाए जाने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार की चारों तरफ आलोचना हो रही है / इस मामले में अब प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की एंट्री हो गई है /
.उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सलाहकार अजॉय मेहता को तलब किया है / वहीं शिवसेना सांसद का कहना है कि इस कार्रवाई का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है / इसके अलावा मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर कंगना के खिलाफ विक्रोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है /
.इस मामले में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने उद्धव ठाकरे के मुख्य सलाहकार अजॉय मेहता से चर्चा की / राज्यपाल ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई है / अजॉय मेहता ने कहा कि वो सीएम उद्धव ठाकरे को जानकारी दे देंगे / वहीं, राज्यपाल कोश्यारी इस विषय पर केंद्र को एक रिपोर्ट देने वाले हैं / गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद से ही गवर्नर कोश्यारी और उनके रिश्ते बेहत तनावपूर्ण रहे हैं /
कंगना रनौत को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से पंगा लेना मंहगा पड़ता हुआ नजर आ रहा है / विक्रोली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत की गई है / शिकायतकर्ता का कहना है कि अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है / इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है /
.शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, कंगना रनौत के कार्यालय पर कार्रवाई बीएमसी द्वारा की गई है / इसका शिवसेना से कोई संबंध नहीं है / आप इस पर मेयर या बीएमसी आयुक्त से बात कर सकते हैं / हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कंगना के समर्थन में उतर गए हैं /
.जयराम ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि ‘हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते / महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है यह अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है / हमारी सरकार व देश की जनता इस घटनाक्रम में हिमाचल की बेटी कंगना के साथ खड़ी है /’
.कंगना रनौत ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि “जिस विचारधारा पर श्री बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना का निर्माण किया था आज वो सत्ता के लिए उसी विचारधारा को बेच कर शिवसेना से सोनिया सेना बन चुकी है, जिन गुंडों ने मेरे पीछे से मेरा घर तोड़ा उनको सिविक बॉडी मत बोलो, संविधान का इतना बड़ा अपमान मत करो /”
इससे पहले कंगना रनौत ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ‘तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुंह बंद करोगे, मगर मेरी आवाज मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुंह बंद करोगे? कितनी आवाजें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हो, सिर्फ वंशवाद का एक नमूना हो /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
maharashtra governor bhagat singh koshyari expressed displeasure on uddhav government over kangana ranaut




































