.
.
maharashtra mumbai a medical students committed suicide du to ragging in mumbai nodal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है / यहां के एक सरकारी अस्पताल में पढ़ाई करने वाली छात्रा ने कथित तौर पर रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली है / छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी / छात्रा की पहचान डॉक्टर पायल तडवी के तौर पर की गई है / बताया जाता है कि छात्रा के परिजनों ने अस्पताल के डीन, पुलिस और यहां तक की राज्यमंत्री से भी इस बाबत गुहार लगाई थी / इन्हें लिखित में शिकायत दी गई थी, लेकिन किसी ने रैगिंग रोकने को लेकर कदम नहीं उठाया /
.
.
जानकारी के मुताबिक, छात्रा की आत्महत्या से जुड़ी यह घटना मुंबई के सरकारी अस्पताल बीवाईएल नायर हॉस्पिटल की है / छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने तीन सीनियर डॉक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है / परिजनों का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर्स उनकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न के साथ ही जातीय टिप्पणी भी करते थे / सीनियर्स के इस व्यवहार से पायल बेहद परेशान रहती थी /
.
.
डॉक्टर पायल तडवी बीवाईएल नायर हॉस्पिटल से एमडी की पढ़ाई कर रही थीं / उनका दूसरा साल चल रहा था / मीडिया रिपोर्ट में महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के एक सदस्य का हवाला देते हुए कहा गया है कि डॉ. पायल ने खुदकुशी करने से तकरीबन 4 घंटे पहले तीन सर्जरी की थी / उन्होंने बताया कि उस वक्त वह बिल्कुल भी तनाव में नहीं थीं / सर्जरी करने के कुछ घंटों के बाद ही उनके कमरे से उनका शव बरामद किया गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
maharashtra mumbai a medical students committed suicide du to ragging in mumbai nodal






































