.
man arrest by military while spying of kartarpur corridor construction work for pakistan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ करतारपुर : तिब्बड़ी मिलिट्री इंटेलीजेंस ने एक व्यक्ति को करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्य की जासूसी करते हुए गिरफ्तार किया है / पूछताछ में उसने बताया कि उसने ये फोटो पाकिस्तान भेजे हैं जिसके लिए उसे 10 लाख रुपये का लालच दिया गया था /
..
जासूसी करने वाले व्यक्ति की पहचान विपिन सिंह पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है / वह गुरदासपुर के पुल तिब्बड़ी का रहने वाला है / उसने पूछताछ में बताया कि उसने पाकिस्तान के मोबाइल नंबर पर कुछ तस्वीर भेजी थीं / उसने वहां बात करने के लिए वॉयस काल का इस्तेमाल किया था / उससे करतारपुर कॉरिडोर के अलावा कुछ ओर भी जानकारी मांगी गई थी / इसके बदले में उसे दस लाख रुपये देने के लिए उसका खाता नंबर भी मांगा गया था / मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पूछताछ करने के बाद देर शाम उसे पुलिस थाना पुराना शाला के हवाले कर दिया है /
.गौरतलब है कि सिख श्रद्लाओं के लिए करतारपुर साहिब के दर्शनार्थ आने-जाने के लिए करतारपुर कॉरिडोर बनाया जा रहा है / इसकी घोषणा भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने की / ये कॉरिडोर पाकिस्तान के करतारपुर और भारत के गुरदासपुर के मान गांव को जोड़ेगा / करतारपुर सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव की कर्मस्थली है / यहीं नानक देव जी ने आखिरी सांस ली थी / भारत में इसका उद्घाटन 26 नवम्बर को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया था / भारत की ओर से इस कॉरिडोर को बनाने की घोषणा 22 नवम्बर को की गई /
.पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन 28 नवम्बर को हुआ था / प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसकी आधारशिला रखी थी / आगामी 9 नवंबर को इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा / इस समय दोनों देशों की तरफ से निर्माण कार्य जारी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
man arrest by military while spying of kartarpur corridor construction work for pakistan


































