Man living in New Preet Nagar Amritsar commits suicide after cutting challan Police held responsible in suicide note
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक दुःखद खबर सामने आ रही है/ जहां कोरोना महामारी के चलते मास्क न पहनने पर पुलिस ने एक युवक का चालान क्या काटा, युवक ने काटने पर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया /
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला अमृतसर के न्यू प्रीत नगर का है / जहां के रहने वाले एक 18 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि पुलिस ने उसका चालान काटा था और उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिस में उसने पुलिस को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है /
मृतक के पिता सुरिंदर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसका लड़का जो बाइक लेकर सन सिटी की तरफ से आ रहा था तो रास्ते में कुछ पुलिस वालों द्वारा उसको रोका गया / तलाशी लेने के बाद पुलिस वाले बोले कि ये निरोध कहां से निकला और उसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले गए / सुरिंदर ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस स्टेशन जाकर लड़के को 1000 रुपये देकर छुड़वाया गया /
.चलान के 500 और 500 छोड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने उनसे पैसे लिए, बस इसी गम में उसके लड़के ने आत्महत्या कर ली, उसके द्वारा एक सुसाइड नोट भी लिखा गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया गया / वहीं मौके पर पहुंचे एस पी हरपाल सिंह द्वारा बताया गया कि फिलहाल इसकी इन्वेस्टिगेशन की जा रही है / अगर किसी अधिकारी ने पैसे गलत तरीके से लिये होंगे तो उस पर बनती कारवाही की जाएगी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Man living in New Preet Nagar Amritsar commits suicide after cutting challan Police held responsible in suicide note




































