PTB News

Latest news
NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया

महबूबा मुफ्ती ने देश के खिलाफ दिया धमकी भरा बयान,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Mehbooba Mufti gave a threatening statement against the country

इस बयान के बाद सुलग सकती है कश्मीर में आग, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ जम्मू-कश्मीर (रिपोर्टर) अनिल भारद्वाज : भाजपा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ मिलकर तीन साल तक जम्मू और कश्मीर में गठबंधन सरकार चलाई थी / इस दौरान महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनाया गया था / 19 जून को भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया / तब से राज्य में राज्यपाल शासन लागू है ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है / वहीं भाजपा पर पीडीपी के विधायकों को तोड़ने का भी आरोप लग रहे हैं /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

पार्टी में पड़ रही फूट के बीच मुफ्ती ने इशारों-इशारों में भाजपा को कड़ी चेतावनी दे दी है / उनका कहना है कि अगर दिल्ली ने पीडीपी को तोड़ने की कोशिश की तो और सलाहूद्दीन पैदा होंगे / उन्होंने कहा, ‘यदि दिल्ली ने साल 1987 की तरह लोगों से उनके मतदान का अधिकार छीना, यदि उसने बंटवारे की कोशिश की और उस समय की तरह हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो मुझे लगता है कि 1987 की तरह ही हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाहूद्दीन और यासिन मल्लिक पैदा होंगे /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘यदि इस बार पीडीपी को तोड़ने की कोशिश की गई और हक पर डाका डाला गया तो हालात पहले से ज्यादा खराब होंगे / बता दें कि हाल ही में पीडीपी के 6 विधायकों ने पार्टी से बगावत की है सभी बगावती विधायकों का कहना है कि पीडीपी फैमिली डेमोक्रेटिक पार्टी बन गई है / बागी विधायकों में जावेद बेग, यासिर रेशी, अब्दुल मजीद, इमरान अंसारी, अबीद हुसैन अंसारी और मोहम्मद अब्बास वानी शामिल हैं /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि किसी पार्टी के टूटने से कोई नया आंतकी नहीं बनेगा / उन्होंने कहा, ‘मैं आपको साफतौर पर यह याद दिलाना चाहता हूं कि पीडीपी के टूटने से कोई नया आतंकी नहीं बनेगा / लोग उस पार्टी के अंत पर शोक नहीं मनाएंगे जिसका निर्माण दिल्ली में कश्मीरियों के मतों को बांटने के लिए हुआ था /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

Mehbooba Mufti gave a threatening statement against the country