.
Moga the young man murder Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मोगा : गांव मस्तेवाला में गत रात्रि चल रहे एक शादी समारोह में खुशी का माहौल उस समय गम में बदल गया जब कुछ लोगों ने रात 10 बजे डी.जे. चलाने की समय सीमा खत्म होने पर डी.जे. संचालक के साथ झगडऩा शुरू कर दिया और एक व्यक्ति ने 12 बोर बंदूक से डी.जे. संचालक पर गोली चला दी, जो उसके साथ आए एक युवक करन सिंह (18) की छाती में जा लगी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई /
..
घटना की जानकारी मिलने पर धर्मकोट के डी.एस.पी. यादविन्द्र सिंह बाजवा, थाना कोटईसे खां के प्रभारी इंस्पैक्टर अमरजीत सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की / इस संबंध में पुलिस ने 5 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है / सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा / शिकायत पत्र में गुरसेवक सिंह पुत्र गुरदीप निवासी चीमा रोड कोटईसे खां ने बताया कि वह विवाह समागमों में डी.जे. लगाने का काम करता है /
.गत 30 नवम्बर की शाम को वह अपने पिता तथा ताया के पौत्रे करन सिंह को साथ लेकर गांव मस्तेवाला में निरवैर सिंह पुत्र मेजर सिंह की शादी पर डी.जे. लगाने गया था / उन्होंने 7 बजे अपना प्रोग्राम शुरू कर दिया / वहां पर कुछ व्यक्ति असला लेकर घूम रहे थे, जिनमें सुखदीप सिंह निवासी गांव धर्म सिंह वाला जिसके पास 12 बोर राइफल थी, मेजर सिंह निवासी गांव मस्तेवाला के पास भी 12 बोर राइफल थी, शरनप्रीत सिंह निवासी गांव सैदे सिंह वाला के पास & 15 बोर राइफल, सुखचैन सिंह निवासी गांव मस्तेवाला के पास पिस्तौल था /
.जब सभी रिश्तेदार खाना खाकर चले गए तो हमने भी 10 बजे के बाद डी.जे. बंद करने के लिए कहा और उन्हें बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 10 बजे के बाद डी.जे. चलाने पर मनाही है लेकिन सुखदीप सिंह तथा कुछ अन्य लोग मुझे डी.जे. चलाने को मजबूर करने लगे जिस पर मैंने डरकर डी.जे. बंद नहीं किया / इस मौके पर असलाधारक व्यक्तियों ने हवाई फाइरिंग करनी शुरू कर दी / जब 12 बजे रात मैंने अपना डी.जे बंद कर दिया तो वे गुस्से में आ गए और डी.जे. चलाने को मजबूर करने लगे /
.इसी दौरान सुखदीप सिंह ने मुझे मार देने की नीयत से गोली चला दी जो मेरे रिश्तेदार करन सिंह की छाती में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया / इसी दौरान दूसरे कथित आरोपी हमें धमकाने लगे / जिस पर हमने शोर मचा दिया और गोली लगने से घायल करन सिंह को संभाला / कथित आरोपी इसी दौरान हथियारों सहित वहां से भाग गए / जब हम करन सिंह को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया / उसने कहा कि कथित आरोपियों ने हमारे द्वारा डी.जे. बंद करने की मजबूरी जाहिर करने पर गोलियां चलाईं और करन सिंह की हत्या कर दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Moga the young man murder Punjab






































