.
mumbai local train caught fire vashi railway station evacuated
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर सुबह 9ः33 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया / यहां पनवेल की ओर जा रही लोकल ट्रेन में बुधवार सुबह आग लग गई / जिसके बाद पूरे वाशी रेलवे स्टेशन खाली कराया गया / आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई / जानकारी के अनुसार आग पेंटोग्राफ में लगी हालांकि हादसे में किसी भी प्रकार की जानहानि की खबर नहीं है /
..
बताया जा रहा है कि ट्रेन में पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर तेजी से आग फैल गई / यह ट्रेन पनवेल की तरफ जा रही थी / हादसे के बाद नवी मुंबई से पनवेल की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया था / बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी आग की सूचना पर स्टेशन पहुंच गए थे /
..
आग लगने के कुछ ही देर बाद इस पर काबू पा लिया गया / इसके थोड़ी ही देर बाद पनवेल की तरफ जाने वाली ट्रेनाें को भी रवाना कर दिया गया / रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग के चलते थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हुआ था लेकिन जल्द ही उसे ठीक कर दिया गया / फिलहाल यातायात सामान्य है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
mumbai local train caught fire vashi railway station evacuated




































