PTB News

Latest news
जालंधर जिले में फिर होगा ब्लैकआउट, कितने बजे जाएगी बिजली, जिलाधीश ने समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर ... PCM SD सीनियर सेकेंडरी कॉलेजिएट स्कूल में पवित्र हवन समारोह के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआ... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर रोड शाखा के कॉमर्स छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन, जालंधर, भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा के रिमांड के बाद महिल... नितिन कोहली के AAP में शामिल होने के बाद BJP नेता मनोरंजन कालिया ने किया बड़ा खुलासा, लुधियाना पश्चिम उप-चुनाव : AAP उम्मीदवार ने आज दाखिल किया नामांकन, आप ने निकला विशाल रोड शो, जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान क्या डकार चूका है पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शहर के नामी... विजलेंस की गिरफ्त में चल रहे रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों पर भी गिरी जांच की आंच, रमन अरोड़ा को साथ लेकर... पंजाब सरकार की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान, छात्राओं ने DC और CP के साथ एक दिन व... पंजाब, वाह! आय 1.08 करोड़ लेकिन खर्च कर डाले 1.39 करोड़, बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल फिर विवादों में घ...
Translate

म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या हजारों में पहुंची, 2376 लोग घायलम, भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा से बढ़ाया मदद का हाथ,

myanmar-thailand-earthquake-death-toll-quake-toll-in-myanmar-jumps-to-1000-dead-1670-injured

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार(28 मार्च) को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। अकेले म्यांमार में भूकंप में 1002 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सैंकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं इस भूकंप में अभी तक 2300 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। 30 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। उधर थाईलैंड में करीब 10 लोगों की भूंकप से मौत हुई है। 

.

इस भंयकर भूकंप का असर सिर्फ म्यांमार पर ही नहीं बल्कि आसपास के देशों में देखने को मिला है। भूकंप का भारत, चीन नेपाल समेत पांच देशों में देखने को मिला है। भूकंप से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री भेजी है। वायुसेना का विमान सी-130 जे करीब 15 टन राहत सामग्री लेकर यांगून पहुंच गया है।

.

म्यांमार के अलावा थाईलैंड, चीन, नेपाल और भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं शनिवार रात में भी म्यांमार और अफगानिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 5 बजकर 16 मिनट पर अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.7 रही। समाचार एजेंसी एएफपी ने म्यांमार की सेना (जुंटा) के हवाले से बताया है कि भूकंप में अबतक 694 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,670 घायल हुए हैं।

.

वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(यूएसजीएस) का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो सकती है। अस्पतालों में खून की भारी किल्लत की खबरें मिल रही हैं। म्यांमार में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं, लेकिन हर तरफ मलबे का ढेर, टूटी सड़कें, और ढही इमारतें नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि, अस्पतालों में घायलों की तादाद भी हजारों में है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इस भूकंप से मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो सकती है।

.

वहीं सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार के अनुसार, पांच शहरों और कई कस्बों में इमारतें गिर गई हैं, और दो प्रमुख पुल भी ढह चुके हैं। इस विनाशकारी भूकंप ने मंडाले, नेपिटॉ, यांगून और कई अन्य शहरों में इमारतों, पुलों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन सबसे अधिक मौतें नेपिटॉ में हुई हैं। यहां से 90 से अधिक लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है। 

.

म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख, सीनियर जनरल मिन आंग हलाइंग ने टेलीविजन पर बताया कि देश में अब तक 144 लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है। भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले के पास था। झटकों के बाद कई आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) भी महसूस किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 मापी गई। मंडाले में भूकंप ने कई इमारतों को जमींदोज कर दिया,

.

जिनमें शहर का एक प्रमुख मठ भी शामिल था। राजधानी नेपिटॉ में भी कई सरकारी कर्मचारियों के आवासीय भवन मलबे में तब्दील हो गए, जहां बचाव दल पीड़ितों को निकालने में जुटा हुआ है। म्यांमार सरकार के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में रक्तदान की अत्यधिक आवश्यकता है। अस्पतालों में खून की भारी कमी बताई जा रही है। आपदा में घायल लोगों से अस्पताल भरे पड़े हैं।

.

म्यांमार ना इस आपदा में दवाओं और अन्य राहत सामाग्री की कमी से जूझ रहा है। सैन्य सरकार ने विदेशी सहायता स्वीकार करने की घोषणा की है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने प्रारंभिक राहत कार्यों के लिए 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि जारी की है। वहीं चीन और रूस ने म्यांमार में बचाव दल भेजे हैं, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अमेरिकी मदद की बात कही है।

Latest News