PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का कहर लगातार जारी, लाहौल-स्पीति में बादल फटने से मची तबाही,

natures-havoc-continues-himachal-pardesh-destruction-caused-by-lahaul-spiti-cloud-burst

.

PTB Big न्यूज़ लाहौल-स्पीति : हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का कहर जारी है। लाहौल-स्पीति में एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई है। भारी बारिश से डांग और शिचिलिंग गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बादल फटने से लोगों के सामने कई सारी समस्या खड़ी हो गई हैं। रोजमर्रा की चीजों के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

.

.

बादल फटने की वजह से कई सारी सड़कें बाधित हो गई हैं। राहगीर घंटों जाम में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, लौह-स्पीति में एनएच-505 पर माने डांग और शिचिलिंग की पहाड़ियों में बादल फट गया। इसकी वजह से यहां बहने वाले नालों में पानी का बहाव तेज हो गया और अचानक बाढ़ आई। मौसम के ऐसे रौद्र रूप से नदी-नाले उफान पर हैं। घर, खेत और दुकान सभी जगह पानी का सैलाब है।

.

.

स्पीति के सगनम गांव में जगह-जगह चट्टानें बिखरी हुई नजर आ रही हैं। आसपास का पूरा इलाका मलबे से ढका हुआ दिखाई दे रहा है। लाहौल स्पीति पर कुदरत की मार से स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं। उन्हें अपने सुरक्षा की चिंता सता रही है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

.

.

बता दें कि हिमाचल में बादल फटने से अब तक 10 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं करीब 50 से ज्यादा लोग अब तक लापता हैं। लोगों की खोज जारी है। ड्रोन कैमरे की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और चिकित्सक टीम मौजूद हैं। पीड़ित लोगों के लिए खाना-पानी समेत आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनकी मदद के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। प्रशासन हालात को काबू में करने का लगातार प्रयास कर रहा है।

.