PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

601 यूनिट पर बोला इस विरोधी दल का नेता, बिजली का पूरा बिल, सामान्य वर्ग से सीधे तौर पर है धोखा, “आप” अपने वादे से मुकरी,

navjot singh sidhu said app Party cheated general class over free electricity General Category Aam Aadmi Party Bhagwant Mann CM Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी ने राज्य में दो महीने में 600 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है। हालांकि सामान्य वर्ग को एक भी यूनिट ज्यादा होने पर पूरा बिल देना होगा। इसे लेकर भगवंत मान सरकार अब विरोधियों के निशाने पर आ गई है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में दो माह में 600 यूनिट बिजली फ्री देने के मामले में आप सरकार पंजाब के लोगों के साथ छल कर रही है। अरविंद केजरीवाल छलिया और नटवरलाल हैं। उन्होंने लोगों के साथ धोखा किया है। सिद्धू ने सामान्य वर्ग का पक्ष लेते हुए कहा कि सामान्य वर्ग का खपतकार अगर 600 यूनिट के ऊपर एक भी यूनिट इस्तेमाल करेगा तो उसको 600 यूनिट का बिल भी भरना होगा।

चुनावी वादों में केजरीवाल और उसकी पार्टी के नेताओं ने प्रचार के दौरान ऐसा कुछ नहीं कहा था। चुनावों में आम आदमी पार्टी ने हर वर्ग के लिए 600 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था, अब आम आदमी पार्टी अपने वादे से मुकरते हुई यह एलान कर रही है कि सामान्य वर्ग अगर 600 यूनिट से ऊपर इस्तेमाल करेगा तो उसे 600 यूनिट का बिल भी अदा करना होगा। यह सरासर पंजाब के सामान्य वर्ग के साथ धोखा है।

आपको यह भी बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान आप ने पंजाब के लोगों को कई गारंटियां दी थीं। इनमें निश्शुल्क उपचार, 300 यूनिट फ्री बिजली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, महिलाओं को एक हजार रुपये आदि देना शामिल हैं। 16 अप्रैल को मान सरकार ने पहली बड़ी घोषणा करते हुए दो महीने के लिए 600 यूनिट बिजली निश्शुल्क मिलेगी की घोषणा तो कर दी, लेकिन एक भी यूनिट अधिक होने पर सामान्य वर्ग को पूरा बिल देना होगा।