New guideline for free vaccination here are Answers to all questions delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में कोविड टीकाकरण की आज से नई नीति लागू हो गई है / अब केंद्र की ओर से 18 साल से ऊपर सभी व्यक्तियों को सरकारी सेंटर पर मुफ्त टीका लगाया जा रहा है / सात जून को देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 21 जून से सभी राज्यों में 18 से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण मुहैया कराने का एलान किया था / इसके लिए नई गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं /
. .पहले अगर राज्यों ने टीकाकरण मुफ्त नहीं किया है तो 18 से 44 साल तक के लोगों को भुगतान करना पड़ सकता था, लेकिन अब देशभर के सभी सरकारी सेंटर पर मुफ्त टीका लगाया जा रहा है / पहले टीका निर्माताओं से केंद्र कुल उत्पादन का 50 फीसदी हिस्सा ही खरीद रही थी / इब कंपनियों से 75 फीसदी हिस्सा केंद्र की ओर से खरीदा जाएगा / पहले 25 फीसदी टीका राज्यों को खरीदना था, अब राज्य सरकारों की टीकाकरण खरीद में कोई भूमिका नहीं है /
.नई गाइडलाइंस के अनुसार, वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने से पहले कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं है / आप अपनी सुविधा के अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, हालांकि कोविन पोर्टल में सरकार ने किसी तरह का बदलाव नहीं किया है / आप चाहें तो सेंटर पर जाने से पहले भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं /
.
.केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दी जाने वाली फ्री ऑफ कॉस्ट वैक्सीन को प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा / पहले हेल्थ केयर वर्कर्स, फिर फ्रंट लाइन वर्कर्स, इसके बाद 45 साल से अधिक उम्र के लोग, जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी है और फिर 18 साल या उससे ऊपर के लोग, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवांस में उन्हें सप्लाई की जाने वाली वैक्सीन की डोज के बारे में जानकारी देगी / इसी तरह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी एडवांस में डिस्ट्रिक्ट और वैक्सीनेशन सेंटर्स को उन्हें दी जाने वाली डोज के बारे में जानकारी देंगे, ताकि इसे और अधिक विजिबल और सुविधाजनक बनाया जा सके /
.आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को सरकार की तरफ से ई-वाउचर मुहैया कराया जाएगा / इस वाउचर के जरिए ये लोग प्राइवेट अस्पतालों में भी फ्री टीका लगवा सकते हैं, हालांकि केंद्र ने ये अपील भी की है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग प्राइवेट अस्पतालों में पैसे देकर वैक्सीन लगवाएं / सरकार ने देश में उपलब्ध तीन कोविड टीकों के लिए निजी अस्पतालों द्वारा वसूले जाने वाला अधिकतम कीमत भी तय कर दी है / इसके तहत निजी अस्पताल कोविशील्ड के लिए 780 रुपये, कोवैक्सीन के लिए 1410 रुपये और स्पूतनिक-वी के लिए अधिकतम 1145 रुपये वसूल कर सकते हैं / ये वैक्सीन के एक डोज की कीमत है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
New guideline for free vaccination here are Answers to all questions delhi































