PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, नौकरानी घर से उड़ा ले गई 24 तोले सोना, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार,

maid stole 24 tola of gold from the house in bathinda Crime News

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा में भगता भाईका स्थित एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने परिवार वालों की गैरहाजिरी में अलमारी में पड़ा 24 तोले सोना चोरी कर लिया / घर के मालिकों का पता चलने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी /

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने और नौकरानी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने उसके पास से चोरी किए सोने में से सात ताेले सोने के गहने बरामद कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है / वहीं आरोपित नौकरानी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया, ताकि बाकी का सोना भी बरामद किया जा सके /

थाना दयालपुरा पुलिस को शिकायत देकर अनीता रानी पत्नी राकेश कुमार निवासी भगता भाईका ने बताया कि आरोपित 19 वर्षीय मनप्रीत कौर पुत्री हैप्पी सिंह निवासी भगता भाईका उनके घर में करीब डेढ़ साल से झाडू पोचा लगाने का काम करती है / उक्त आरोपित युवती पिछले डेढ़ साल से ही उनके घर के अलमारी में चाेरी छिपे धीरे-धीरे करके सोने के गहने चाेरी कर अपने साथ लेकर जाती रहती /

बीते दिनों जब उन्होंने किसी प्रोग्राम में जाने के लिए अलमारी से गहने निकालने चाहे, तो देखा वहां पर एक भी गहना नहीं था, सभी गायब थे / इसके बाद उन्होंने मामले की शिकयत पुलिस को दी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी / पुलिस ने शक के आधार पर आरोपित मनप्रीत कौर को हिरासत में लेकर उसे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया /