PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में अब मास्क नहीं लगाने पर नहीं लगेगा जुर्माना, सेहत मंत्री बोले- एहतियात जरूर बरतें लोग,

Now no fine will be imposed for not applying mask in Punjab

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में मास्क न लगाने पर जुर्माना नहीं होगा। इसकी पुष्टि राज्य के सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने की। उन्होंने कहा कि लोग एहतियात जरूर बरतें। वहीं CM भगवंत मान बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए PM नरेंद्र मोदी से मीटिंग में शामिल हुए। जहां मान ने कहा कि पंजाब में कोरोना अंडर कंट्रोल है। पीएम से मीटिंग से पहले मान ने पंजाब के सेहत अफसरों से मीटिंग कर कोरोना का पूरा ब्यौरा लिया था।

सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि कोरोना के नए केस आ रहे हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। पड़ोसी राज्यों में जरूर केस बढ़ रहे हैं। इसलिए पंजाब सरकार ने लोगों को मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी की है। लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अगर जाना जरूरी हो तो मास्क जरूर पहनें। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हमें पूरे सपोर्ट का भरोसा दिया है।

CM भगवंत मान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। कोरोना को लेकर सभी राज्यों और केंद्र के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात कंट्रोल में हैं। आगे भी हालातों को काबू में रखने के लिए जरूरत के मुताबिक हर कदम उठाएंगे।