.
.
.
Organized Art Workshop for Teachers in St. Soldier
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्युशन अपने अध्यापकों को तथा छात्रों को नए तकनीकों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रयास्त रहता है / इसी उद्देश्य से सेंट सोल्जर इंस्टीटूट आफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी मिठ्ठू बस्ती जलंधर में आर्ट एंड क्राफट अध्यापकों के लिए एक दिवसीय आर्ट कार्यशाला आयोजित की गई / इस कार्यशाला में लगभग 45 अध्यापकों ने भाग लिया /
.
.
इस दौरान मुख्य मेहमान ग्रुप की वाइस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा के इलावा पिडीलाईट की ओर से एरिया मैनेजर गगन अरोड़ा, मार्किटिंग डिवेलमैंट इंचार्ज अनूप अरोड़ा तथा आर्ट एंड क्राफट अध्यापिका कंचन अरोड़ा ने शिरकत की /
.

.
उन्होंने आर्ट एंड क्राफटस के अध्यापकों को आर्ट वर्क में आई नई तकनीकों के बारे में जानकारी देते हुए बैग टैग, दीवाली पर सजावट, बच्चों के लिए पेपर कटिंग से बनाई जाने वाली चीजों, कलर कंबीनेशन, पोस्टर मेकिंग तथा सलोगन राईटिंग के बारे में जानकारी दी /
.
चेयरपरसन श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी शिक्षा को रोचक बनाना था / एक अच्छा अध्यापक वहीं है जो हमेशा कुछ नया सीखता रहता है / आज की कार्यशाला क्राफट टीचरज के लिए बहुत ही लाभदायक रही / कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों का सम्मान तथा अध्यापकों का कार्यशाला में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
Organized Art Workshop for Teachers in St. Soldier




































