.
.
.
PTB Big Breaking News sacrilege of holy books nri jimmy arrested in New delhi airport
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
sacrilege of holy books nri jimmy arrested in New delhi airport
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी मामले को लेकर बनाई गई एस.आई.टी. ने कुछ डेरा प्रेमियों को नामजद कर इस मामले का पर्दाफाश किया था, लेकिन मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए थे /
.
इस मामले में एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने आस्ट्रेलिया से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया, जबकि 3 अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है / जिनकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है /
.
बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का षड्यंत्र डेरा प्रेमियों ने मिलकर रचा था जिसका जांच के बाद खुलासा हुआ था / लुधियाना के डी.आई.जी. रणवीर सिंह खटड़ा के नेतृत्व में एस.आई.टी. ने इस मामले में मुख्य आरोपी जतिंद्रवीर उर्फ जिम्मी, साधु सिंह, सुखमंदर सिंह व राजवीर सिंह को शामिल किया था /
.
.
मामले का खुलासा होते ही जिम्मी आस्ट्रेलिया भाग गया था / बताया जा रहा है की जैसे ही मुख्य आरोपी आस्ट्रेलिया से आकर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरा तो बठिंडा पुलिस व एस.आई.टी. ने उसे दबोच लिया /
.
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि जिम्मी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य 3 के बारे में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है / पुलिस जिम्मी को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गई /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Breaking News sacrilege of holy books nri jimmy arrested in New delhi airport

































