ज़िला स्तरीय सब कमेटी की मीटिंग में विशेष जागरूकता प्रोग्राम करवाने के लिए रूप -रेखा उलीकी,
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला प्रशासन, जालंधर की तरफ से नौजवानों में देश की सेवा के लिए अलख जगाने के लिए विशेष प्रोग्राम की रूपरेखा बनाई गई है जिस के अंतर्गत प्रशासन की तरफ से आर्मी के सहयोग से सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल /अध्यापकों के लिए विशेष जागरूकता वर्कशाप करवाई जायेगी, जिससे उनके द्वारा ज़िले के अधिक से अधिक नौजवानों को फ़ौज में भर्ती हो कर देश की सेवा करने के लिए उत्साहित किया जा सके /
. .फ़ौज में भर्ती के लिए नौजवानों को उत्साहित करने के लिए गठित की गई ज़िला स्तरीय सब कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते अतिरिक्त जिलाधीश (जनरल) अमरजीत बैंस ने ज़िला शिक्षा अधिकारी (सैंकं) को सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल /अध्यापकों के लिए आर्मी के सहयोग से एक वर्कशाप करवाने के लिए कहा, जिससे उनको फ़ौज में भर्ती से संबंधित जानकारी दी जा सके और उनके ज़रिये सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को फ़ौज की भर्ती सम्बन्धित उत्साहित किया सके / उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के मद्देनज़र वर्कशाप दौरान प्रिंसिपल /अध्यापकों को शिफ्टों में बुला कर जानकारी प्रदान की जाये और इस दौरान कोविड -19 सम्बन्धित समूचे निर्देशों की सख़्ती से पालना को यकीनी बनाया जाये /
.बैंस ने ज़िला सुरक्षा सेवाए भलाई कार्यालय के आधिकारियों को उनके दफ़्तर की तरफ से और सी-पॉइट में फ़ौज में भर्ती के लिए दिए जाते प्रशिक्षण से सम्बन्धित नौजवानों को अपने स्तर पर जागरूक करने के निर्देश दिए जिससे फ़ौज में भर्ती होने के इच्छुक नौजवान इन संस्थाओं में प्रशिक्षण लेकर अपने फ़ौज में भर्ती होने के सपने को साकार कर सकें / अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस के इलावा गाँव स्तर पर नौजवानों को देश की सेवा के लिए फौज में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के लिए जी.ओ.जीज़ का सहयोग भी लिया जायेगा /
.
उन्होंने मीटिंग में उपस्थित अलग-अलग विभागीय आधिकारियों और संस्थाओं को समय-समय पर फ़ौज की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए नौजवान पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए भी कहा / इस दौरान कर्नल रुचिर पांडे ने फ़ौज में भर्ती से सम्बन्धित विस्तार से जानकारी देते कहा कि फ़ौज में सिपाही (जनरल ड्यूटी) भर्ती होने के लिए इच्छुक नौजवान की आयु साढ़े 17 साल से 21 साल और कम-से-कम 45 प्रतिशत नंबरों के साथ 10वीं /मैट्रिक में पास की हो और सभी विषय में कम-से-कम 33 प्रतिशत नंबर प्राप्त किये होने चाहिए /
.इसी तरह सिपाही (जनरल ड्यूटी) गोरखा मेल और फीमेल के लिए उम्मीदवार का 10वीं के पास होना ज़रूरी है, जबकि सिपाही टैकनिकल और सिपाही (एविएशन और ऐमूनीशन ऐगज़ामीनर) के लिए इच्छुक नौजवान की आयु साढ़े 17 साल से 23 साल और फिज़ीकिस, कैमिस्टी, गणित और अंग्रेज़ी विषयों के साथ विज्ञान में 12वीं /इंटरमीडिएट कम से -कम 50 प्रतिशत नंबरों से पास की हो और सभी विषय में कम से -कम 40 प्रतिशत नंबर हासिल किये होने चाहिए / इसके इलावा सिपाही (क्लर्क /स्टोर कीपर टैकनिकल / नरसिंग असिस्टेंट) आदि के लिए भी योग्य उम्मीदवार समय -समय पर की जाने वाली भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते हैं / इस अवसर पर अन्य के इलावा ज़िला शिक्षा अफ़सर (सकैंडरी) हरिन्दरपाल सिंह, डी.एस.पी. (एच) अजय सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें





























