PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमृतसर में टिफिन बम के बाद हैंड ग्रेनेड मिलने से फैली दहशत, बम निरोधक दस्ते सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर,

panic after hand grenade found in amritsar ranjit avenue bomb disposal squad reached the spot Punjab

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के सबसे पॉश इलाकों में शामिल रंजीत एवेन्यू मेंं शुक्रवार सुबह एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है / हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना के बाद इलाके में दहशत फैल गई / मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है / बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है, जो हैंड ग्रेनेड की जांच कर रहा है / अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी की शरारत है या इसके पीछे आतंकियों का हाथ है / बता दें, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है /

.

.

आपको बता दें, यह हैंड ग्रेनेड सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के अमृतसर दौरे से 24 घंटे पहले बरामद हुआ है / हैंड ग्रेनेड के मिलने से सुरक्षा बल व पुलिस सतर्क हो गई है / सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्रनर डा. सुखचैन सिंह गिल, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल और डीपीसी मुखविंदर सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंच गए / बम हरे रंग का है और ज्यादा पुराना नहीं है / उसकी पिन निकली हुई है / पुलिस अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ता मंगवाकर बम को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया /

.

.

पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर बम को डिफ्यूज करवाया जाएगा / इसके बाद एक्सपर्ट से रिपोर्ट ली जाएगी कि बम कितना पुराना है / जांच में सामने आया कि जिस गली से बम मिला वहां कभी सेना के रिटायर्ड कर्नल रहा करते थे / बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह नगर निगम के कर्मी रंजीत एवेन्यू में सफाई अभियान चला रहे थे / इसी दौरान उन्होंने हैंड ग्रेनेड देखा / उन्होंने इसकी सूचना अपने अफसरों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी /

.

.

आपको यह भी बता दें, अमृतसर पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व ग्रेनेड के साथ आरडीएक्स टिफिन बम बरामद हुआ तआ / शनिवार और रविवार की रात को फेंके गए इस बम में दो से तीन किलो आरडीएक्स था, जबकि इसके साथ ही पुलिस ने पांच ग्रनेड और नौ एमएम के एक सौ से ज्यादा कारतूस भी बरामद किए हैैं / यहां आरडीएक्स टिफिन बम के अलावा तीन डेटोनेटर भी बरामद हुए थे / बम को सोमवार सुबह एनआइए व एनएसडी कमांडो की देख-रेख में डिफ्यूज किया गया /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें