PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर को मिली अब गैंगस्टर के नाम से धमकी, फैली सनसनी,

panic in punjab now inspector gets threats in the name of gangster Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर आ रही धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाब में व्यापारी, राजनीतिज्ञ और अन्य कई अधिकरी भी ऐसी धमकियों का शिकार हो चुके हैं। गैंगस्टरों के नाम पर आ रहे धमकी भरे फोनों द्वारा लोगों को डराया, धमकाया जा रहा है और दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोहाली के एक इंस्पेक्टर को लेकर सामने आया है।

जानकारी के अनुसार मोहाली के पुलिस इंस्पेक्टर को एक विक्रम नाम के शख्स का धमकी भरा फोन आया है और अपने आपको गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से संबंधित बताया है। उसने इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी दी है। इस बीच एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है जिसमें धमकी देता हुआ शख्श कहता है कि उसकी सुपारी ले ली गई है, 4 का काम पहले हो चुका है अब तेरा भी हो जाएगा।

इस दौरान इंस्पेक्टर द्वारा धमकी देने वाले शख्स को बड़ी बहादुरी से जवाब दिया, जब दिल करे आ जाना, मैं तो पहले ही कफन बांध कर रहता हूं। उधर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से संबंधित शख्स ने पलट जवाब दिया कि कोई नहीं फिर आपको कफन पहना ही देंगे। गौरतलब है कि जब से सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई उसके बाद गैंगस्टरों के नाम पर आ रहे धमकी भरे फोन रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। चाहे पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि 90 प्रतिशत फोन फर्जी हैं परंतु फिर भी पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर गहराई से जांच में जुट गई है।

Latest News