People will be able to see Red Fort and Taj Mahal from today Know how to get entry Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ दिल्ली : भारतीय पुरातत्व विभाग ने ताजमहल और लाल किला सहित देश के केंद्र संरक्षित स्मारकों और म्यूजियम्स को खोलने का आदेश जारी किया था जो आज से लागू हो गया. कोरोना महामारी के चलते देश के स्मारक दो महीने से बंद थे / बुद्धवार यानी आज से पर्यटक इन स्मारकों में आ जा सकेंगे. लेकिन पुरातत्व विभाग ने आगुंतकों की संख्या पर अंकुश लगाते हुए इनकी संख्या को कम कर दिया है / यानी एक दिन में केवल सीमित संख्या में ही पर्यटक स्मारक में प्रवेश कर सकेंगे /
. . .पुरातत्व विभाग के इस आदेश के बाद देश के 3,693 म्यूजियम्स और 50 स्मारक पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे और विजिटर्स अपने पसंदीदा स्मारकों का आनंद ले सकेंगे / इसके लिए नियम भी बनाए गए हैं जिसमें पर्यटकों की संख्या भी शामिल है / जैसे आगरा के ताजमहल में अभी सिर्फ 650 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी / वहीं टिकट के लिए भी नियम बनाए गए हैं / आदेश के मुताबिक सभी टिकट ऑनलइन बुक होंगे और ऑफलाइन किसी को भी टिकट नहीं दिया जाएंगे /
.
.ऑनलाइन टिकट के लिए वेबसाइट शुरू कर दी गई है / मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी पर्यटकों को निर्देश दिया गया है कि स्मारक के अंदर किसी भी चीज को हाथ से छुऐंगे नहीं / पुरातत्व विभाग ने साफ किया है कि स्मारक और म्यूजियम्स खोले जाने को लेकर केंद्रीय विभाग सहित राज्य सरकारों के स्तर पर उठाए गए उपायों का पालन सुनिशिचित किया जाए / सभी स्मारकों पर पर्ययकों को उतनी ही संख्या में प्रवेश दिया जाए जितनी अनुमति दी गई है / सेनिटाइजेशन के साथ सभी आगुंतक कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करें ये भी सुनिश्चित किया जाए /
. .
मारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
People will be able to see Red Fort and Taj Mahal from today Know how to get entry Delhi































