virgin mother threw the two and a half month old embryo into the dirty drain when she took it out the insects were eating Jalandhar gorayan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है / जहां जिला जालंधर के अधीन पड़ते गाेराया के गांव विर्क में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुंवारी मां ने अपने ढ़ाई महीने के भ्रूण को नाली में फेंक दिया / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बात का पता उस समय चला, जब स्थानीय लोगों ने सुबह नाली में पड़े इस भ्रूण को देखा /
. .गांव वालों के अनुसार मिले भ्रूण के पूरे शरीर पर कीड़े चल रहे थे जो भ्रूण को खा रहे थे / इस सनसनीखेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व भ्रूण को अस्पताल कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल में जाँच के लिए भेज दिया /
.
.
बताया जा रहा है कि गांव विर्क में रहने वाले लोगों के अनुसार गांव के ही रहने वाले कुलवंत सिंह के घर के पास नाली में भ्रूण पड़ा हुआ मिलने की सुचना उनको मिली / इसका बात का पता चलते ही वह तुरंत घर से बाहर निकले, हालांकि तब तक लोगों ने उसे नाली से बाहर निकाल लिया था / इसके बाद तुरंत गोराया पुलिस को सूचना दी गई /
. .वहीं स्थानीय थाना गोराया के पुलिस अधिकारीयों के बताया कि भ्रूण करीब ढ़ाई महीने का है / वह मेल है या फीमेल, इसका पता नहीं चल सका है / इसके लिए उसे अस्पताल में जाँच के लिए भेज दिया गया है / वहीं शुरूआती जांच से ऐसा लगता है कि किसी कुंवारी मां ने ऐसा काम किया है, फिर भी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूरे मामले की पड़ताल कर रही है ताकि आरोपी महिला के खिलाफ करवाई की जा सके /
.
मारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
virgin mother threw the two and a half month old embryo into the dirty drain when she took it out the insects were eating Jalandhar gorayan































