.
petrol and diesel prices in himachal are more than punjab and haryana HP Himachal Pardesh Shimla
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : वैट बढ़ाने के बाद हिमाचल में पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ जाएंगे / हिमाचल में पेट्रोल का दाम वर्तमान में 72.26 रुपये और डीजल 63.01 रुपये के आसपास है / वहीं, हरियाणा में पेट्रोल 73.09 और डीजल 63.85 रुपये और पंजाब में पेट्रोल 74.62 और डीजल 66.58 रुपये प्रति लीटर है /
..
ऐसे में अगर हिमाचल में पेट्रोल डीजल के दाम में दो से ढाई रुपये की वृद्धि होती है तो इससे सूबे में पेट्रोल डीजल पड़ोसी राज्यों से ज्यादा महंगा मिलेगा, हालांकि सरकार दावा कर रही है कि पेट्रोल और डीजल हिमाचल में महंगा नहीं होगा / आधिकारिक रूप से इस मामले पर अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन विभाग जो प्रस्ताव कैबिनेट के सामने ले गया था उसके हिसाब से अगर सरकार रेट बढ़ाती है 25 करोड़ रुपये प्रति महीने के राजस्व नुकसान की भरपाई हो जाएगी /
..
नवरात्रों में हिमाचल सरकार प्रदेश की जनता को एक बड़ा झटका देने की तैयारी में है / अक्तूबर के पहले हफ्ते से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी / सरकार ने पेट्रोल पर 1.9 और डीजल पर 2.04 फीसदी वैट बढ़ोतरी लागू करने का प्रस्ताव किया है / मंत्रिमंडल ने पिछली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है / अब राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जनता से 10 दिन में वैट दरों में बदलाव पर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं / इसके बाद नई दरों की अधिसूचना जारी हो सकती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
petrol and diesel prices in himachal are more than punjab and haryana HP Himachal Pardesh Shimla


































