Petrol, diesel prices also increased for the third consecutive day Know new rate list
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों लगातारी तीसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई है / पेट्रोल की कीमत 54 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल 58 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है / तेल कंपनियों द्वारा 82 दिनों तक कीमतों की समीक्षा स्थगित रखने के बाद हुई लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी /
.इससे पहले डीजल की कीमत 69.99 रुपये से बढ़ाकर 70.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी / वहीं तेल कंपनियों ने रविवार को कीमतों की समीक्षा करते हुए इसमें 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी / इस तरह कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई थी /
एक तेल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि दैनिक मूल्य संशोधन फिर से शुरू हो गया है / तेल कंपनियां हालांकि एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की नियमित रूप से समीक्षा कर रही थीं, लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था /
.अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के लाभ को सोखने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कीमतों की समीक्षा रोक दी गई थी / वहीं सरकार ने 6 मई को एक बार फिर उत्पाद शुल्क को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Petrol, diesel prices also increased for the third consecutive day Know new rate list




































