PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

शरद पवार से मिले प्रशांत किशोर, 2024 लोकसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना,

Prashant Kishor meet NCP chief Sharad Pawar today, 2024 Lok Sabha elections may be discussed Mumbai

Prashant Kishor meet NCP chief Sharad Pawar today, 2024 Lok Sabha elections may be discussed Mumbai

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ मुंबई : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बतौर रणनीतिकार काम न करने का ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार के मुंबई स्थित घर पहुंचे / जानकारी के मुताबिक 2024 में पीएम मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा कौन होगा इसे लेकर विपक्षी दलों के बीच चर्चा हो रही है / इस बीच प्रशांत किशोर और पवार की मुलाकात कई मायने में हम हैं /

.

.

शिवसेना नेता संजय राउत कुछ दिनों पहले यूपीए-2 को लेकर अपनी बात रख चुके हैं / कांग्रेस के बिना यूपीए-2 का गठन करने को लेकर विपक्षी दलों में चर्चा हो रही है / सबसे बड़ी वजह है कांग्रेस पार्टी में फिलहाल नेतृत्व की कमी / ऐसे में विपक्ष नेतृत्व ताकतवर मोदी और बीजेपी के सामने कौन-कौन से चेहरे हो सकते हैं इस पर भी चर्चा होने की उम्मीद है / प्रशांत किशोर अब तक नरेंद्र मोदी, जगन मोहन रेड्डी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे की पार्टी के लिए भी बतौर रणनीतिकार काम कर चुके हैं /

.

यह मुलाकात मुंबई में शरद पवार के घर पर सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई / वैसे एनसीपी की ओर से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है / बीते दिनों शरद पवार की तबीयत काफी खराब थी / इसके बाद कुछ लोगों ने उनके घर जाकर मुलाकात की थी / शरद पवार के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आज लंच भी साथ में करेंगे /

.

.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी / उन्होंने सहयोगी दल शिवसेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उस पर भरोसा किया जा सकता है / महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और पवार की पिछले सप्ताह बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की पृष्ठभूमि में एनसीपी अध्यक्ष के ये बयान आए हैं /

.

एनसीपी के 22वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) अगले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगा / उन्होंने संकेत दिया कि तीनों दल 2024 में होने वाले चुनाव साथ में लड़ सकते हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Prashant Kishor meet NCP chief Sharad Pawar today, 2024 Lok Sabha elections may be discussed Mumbai