Sahib Overseas Travel Agency owner Sumit Khanna was running travel agency without license Lakhs cheated by two youths in the name of sending abroad Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के लोगों के विदेश जाने के सपने को साकार करने के लिए पंजाब के कई जिलों में से सबसे प्रसिद्ध जिला जालंधर जो इमीग्रेशन कंपनियों के नाम से जाना जाता है, लेकिन आम जनता की इसी मज़बूरी का फायदा कुछ ऐसे लोग भी उठा रहे हैं जो ठगी करने में माहिर हैं / ऐसे ही एक ठग ट्रैवल एजेंट का खुलासा उस समय हुआ जिसने लुधियाना के दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठग लिए और पुलिस ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी / पुलिस ने जब जाँच की तो पता चला की उक्त ट्रैवल एजेंसी बिना लाइसेंस के ही जिला प्रशासन की आंख के नीचे लाखों का कारोबार कर रही थी /
. .दरसअल जालंधर के एक माॅल के नजदीक पड़ते होटल के साथ लगती साहिब ओवरसीज ट्रैवल एजेंसी के मालिक व एक कर्मचारी ने मिलकर लुधियाना के दो युवकों को कनाडा में वर्क परमिट पर भेजने के बहाने लाखों रुपए में सौदा किया और पैसे लेने के बाद भी उनका काम नहीं किया गया तो पीड़ितों ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को इनकी शिकायत की, जिसके बाद जब उक्त एजेंसी संबंधी जिलाधीश कार्यालय से ट्रैवल एजेंसी के लाइसेंस नंबर संबंधी जांच की गई तो पता चला की उनके पास ट्रैवल एजेंसी का कोई लाइसेंस है ही नहीं, इसके बाद पुलिस ने आरोपी मालिक व उसकी महिला कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई की जा रही है /
..
वहीं पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार लुधियाना की डाबा कॉलोनी के नवजोत सिंह व सतगुरु नगर लोहारा के गुरदास सिंह ने बताया कि वह बेरोजगार थे और वह वह कनाडा जाना चाहते थे / उन्हें पता चला कि साहिब ओवरसीज जालंधर का मालिक सुमित खन्ना लोगों को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का काम कर रहे हैं / यहां आने के बाद उन्होंने सुमित खन्ना व उसकी कर्मचारी नेहा शर्मा ने उनसे 7-7 लाख रुपए में डील फाइनल कर ली / उन्हें भरोसा दिया कि कनाडा की क्राफ्टवुड कंपनी में नौकरी दिलाएंगे, जहां एक घंटे के 14 कैनेडियन डॉलर मिलेंगे /
. .इसके बाद उन्होंने कागज तैयार करने व मेडिकल आदि के बहाने 1.78 लाख रुपए अलग से ले लिए, हालांकि उनसे कोई पासपोर्ट नहीं लिया, 5 महीने से वो परेशान हैं, जिसके बाद उन्हाेंने पुलिस को शिकायत कर दी / इस दौरान पीड़ित पक्ष ने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस इस मामले में जांच कि तो पता चला कि नवजोत की मां बलजीत कौर ने अपना सोना गिरवी रख उनसे 1.05 लाख रुपए लिए, जो आगे साहिब ओवरसीज के सुमित खन्ना व नेहा को दिए गए हैं / फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं और मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Sahib Overseas Travel Agency owner Sumit Khanna was running travel agency without license Lakhs cheated by two youths in the name of sending abroad Jalandhar


































