PTB News

Latest news
Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया,
Translate
[gtranslate]

एचएमवी में कला सृजन 2018 पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन,

Prize Distribution Function of Kala Sirjan organized at HMV

.

.

.

.

.

.

.

.

.

Prize Distribution Function of Kala Sirjan organized at HMV

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रागंण में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम एवं उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्था एचएमवी के सहयोग से भित्ति-चित्र प्रतियोगिता के अंतर्गत कला-सृजन 2018 बहु कुशल पुरस्कार वितरण समारोह की अवधारणा का आयोजन कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशात्मक अधीन आयोजित किया गया /

सर्वप्रथम सर्वमंगल कामना हेतु ज्योति प्रज्जवलित की गई। तत्पश्चात सभागृह में उपस्थित सभी जनों ने डीएवी गान में प्रतिभागिता की / इस उपलक्ष्य में कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन एवं डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा प्रोग्राम को-आरडीनेटर ने मुख्यातिथि श्री जगदीश राज राजा मेयर, नगर निगम, जालन्धर एवं कमिश्रर नगर निगम आईएएस दीपर्व लाकड़ा, ज्वांइट कमिश्नर आशिका जैन, श्री कृष्णा स्वास्थ्य अधिकारी को प्लांटर भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया /

Prize Distribution Function of Kala Sirjan organized at HMV
एचएमवी में कला सृजन 2018 पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन,

इस अवसर पर डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा ने वीडियो के माध्यम से इस कला सृजन के विभिन्न पड़ावों की जानकारी प्रदान की / उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता स्वच्छ भारत की सोच को सामने रख कर आयोजित की गई, जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने भिति चित्रों के माध्यम से समाज को स्वच्छता के प्रति जागृत किया एवं हमें अपने देश, समाज और शहर की उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया /

उन्होंने सुश्री आशिका जैन के अदम्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया / कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभागृह में उपस्थिति गणमान्य अतिथियों, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपल एवं अध्यापकों और छात्र एवं छात्राओं का स्वागत किया / उन्होंने नगर निगम जालन्धर की जिम्मेदारियों उनके विचारों एवं परिवर्तनशीलता के जज़्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारी निरंतर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के लिए कार्यरत है एवं उन्होंने अपने कार्यों से युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित किया /

तत्पश्चात सुश्री आशिका जैन ने इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के उद्देश्य पर रोशनी डालते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही है जो समाज में बदलाव ला सकती है क्योंकि उनमें नवपरिवर्तनशीलता की भावना एवं प्रभावित करने की क्षमता होती है / उन्होंने छात्राओं को शहर की दीवारों को पर्यावरण अनुकूल विचारों से चित्रित करने के लिए धन्यवाद दिया / इस अवसर पर बैन प्लास्टिक मिशन के अंतर्गत अतिथियों को कैनवास बैग प्रदान किए गए /

Prize Distribution Function of Kala Sirjan organized at HMV

इस अवसर पर श्री जगदीश राज राजा ने एचएमवी द्वारा दिए सहयोग के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया एवं पुरस्कृत प्रतिभागियों को बधाई देते हुुए शहर को सुन्दर बनाने हेतु कार्यरत रहने के लिए प्रेरित किया / श्री दीपर्व लाकड़ा जी ने छात्राओं को अपने आस-पास स्वच्छता को बनाने के प्रति जागृत किया / इस उपलक्ष्य पर विभिन्न स्कूलों के छात्राओं को भित्ति चित्र प्रतियोगिता में प्रतिभागिता हेतु प्रशंसा पत्र वितरित किए गए /

गवर्नमैंट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल नेहरू गार्डन जालन्धर को 15,000 /-रूपये का प्रथम पुरस्कार, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल को 10,000 /-रूपये का द्वितीय पुरस्कार एवं गवर्नमैंट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल कादियांवाली को 7,000 /-रूपये का तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया / सांत्वना पुरस्कार देवी सहाय एस.डी. सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बस्ती नाऊ एवं गवर्नमैंट मिडिल स्कूल, रविदास नगर को 2,500 /-रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया / इस प्रतियोगिता के निर्णायकों श्रीमती गुरंजन पाल विभागाध्यक्षा फाइन आटर्स, बीडी आर्या कालेज, जालन्धर कैंट, श्री अमित जुल्फ कलाकार दैनिक भास्कर, श्रीमती प्रवीण अबरोल समाज सेविका एवं श्री मोहन लाल विरदी को उनके कर्मठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया /

नगर निगम जालन्धर ने कार्यक्रम निर्देशक प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को उनके इस नेक काम की शुरूआत के लिए सम्मानित किया एवं डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा प्रोजैक्ट को-आरडीनेटर, डॉ. जितेन्द्र कुमार एवं डॉ. (श्रीमती) राखी मेहता आटर्स को-आरडीनेटर, डॉ. निधि बल मास्टर ऑफ सैरेमनी, श्री आशीष चडडा डिजाइन को-आरडीनेटर, श्री विधु वोहरा टैक्रीकल को-आरडीनेटर, सुश्री नंदिनी, श्रीमती नवनीता एवं सुश्री बीनू को सम्मानित किया गया और एचएमवी की संपूर्ण टीम द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया /

डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित करते हुए इस खूबसूरत सफर को हमेशा बनाए रखने के लिए तत्पर रहने एवं इसको बुलन्दियों तक पहुचाने का विश्वास दिलाया / उन्होंने उपस्थित अतिथियों, मीडिया कर्मचारियों, छात्र एवं छात्राओं एवं कालेज के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग विभाग के सदस्यों का धन्यवाद किया / मंच संचालन डॉ. निधि बल ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

Prize Distribution Function of Kala Sirjan organized at HMV