.
.
PTB Big Accident News chandigarh crime five people die after tractor trolley falls into canal in amritsar of punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में बड़ा हादसा हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / यह हादसा अमृतसर के वल्ला नहर पर हुआ है / हादसे की वजह एक्सल टूटने को बताया जा रहा है / शनिवार सुबह वल्ला नहर पर ट्रैक्टर-ट्राली के अगले पहिए का एक्सल टूट गया / अनियंत्रित होकर ट्रैक्ट्रर नहर में जा गिरा /
.
.
इस हादसे में मृतकों में हरबड, अर्जुन, शिव प्रसाद निवासी छतीसगढ़ और राम केवल, राम प्रसाद निवासी यूपी है शामिल हैं / वहीं इस हादसे में रिंकू, सुनील, बलबीर और गगनदीप जख्मी हो गए / सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया /
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया / पुलिस का कहना है कि गांव फतेहगढ़ शुक्र चक्क में सी-मैक्स कंपनी का प्लांट है और सभी मजदूरों ने बसंत एवेन्यू एक कोठी में आज लेंटर डालना था /
.
.
सभी मजदूर प्लांट से लेंटर डालने का सामान लेकर आ रहे थे कि सुबह के करीब 9 बजे ट्रैक्टर वल्ला नहर के नजदीक पहुंचा तो अचानक अगले टायर का एक्सल टूट गया और बेकाबू ट्रैक्टर सामान और पाइप समेत नहर में जा गिरा / ट्रैक्टर रिंकू नाम का युवक चला रहा था /
.
फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व परिवारों का पता करने की कोशिश की जा रही है / क्योंकि सभी प्रवासी थे और पता चला है कि कोई भी अपने परिवार को यहां लेकर नहीं आया था / पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News chandigarh crime five people die after tractor trolley falls into canal in amritsar of punjab

































