.
.
PTB Big Accident News Himachal School Bus Accident Nahan sirmor
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल / नाहन : जिला सिरमौर में एक निजी स्कूल बस के गहरी खाई में गिरने से चालक समेत 6 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में 10 बच्चे घायल हुए हैं / जानकारी के अनुसार ददाहू-संगड़ाह सड़क पर खडकोली के समीप बच्चों को स्कूल लेकर आ रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई /
.
बस में कुल 16 बच्चे सवार थे / हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से घायल बच्चों को ददाहू हॉस्पिटल पहुंचाया / जहां से कुछ बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण उनको नाहन रेफर कर दिया है।सीएम जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है /
.
हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने इस घटना का दुःख जताते हुए जिला प्रशाशन को आदेश देते हुए ट्वीट किया कि “मुझे” सिरमौर में निजी स्कूल की बस गिरने से 5 बच्चों एवं चालक की मृत्यु होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ / भगवान उनकी आत्मा को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें / घायल बच्चों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी / हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है /

हादसे का शिकार हुए बच्चों की पहचान समीर पुत्र राजकुमार, आदर्श पुत्र गोपाल शर्मा, कार्तिक पुत्र बाबू राम नैतिक, संजना शिक्षा व चालक रामस्वरूप के रूप में हुई है / इसके अलावा राजीव, द्रूव, दिव्यांश, मन्नत सुमित साक्षी, अंजलि, संध्या, आरुषि, अयश, दीक्षिता रशिता के अलावा अभिभावक सुंदर सिंह शामिल है /
.

.
उधर नाहन में पूरा प्रशासनिक अमला अस्पताल में जुटा है / हादसे के वक्त बस में 16 बच्चों के अलावा चालक और एक अभिभावक सवार थे / मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने की है / उन्होंने बताया कि अभी दो बच्चों और चालक की दुर्घटना में मौत की खबर है / घायल बच्चों को मेडिकल कालेज नाहन लाया गया है / पुलिस मौके पर हादसे की जांच कर रही है /
.
.
हादसे की सूचना मिलते ही विस अध्यक्ष राजीव बिंदल, डीसी ललित जैन व एसपी रोहित मालपानी अस्पताल पहुंचे / राजीव बिंदल ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना हुई है / हादसे में घायल हुए बच्चों के उपचार में पूरा असप्ताल जुटा है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News Himachal DAV School Bus Accident Nahan sirmor




































