.
.
.
PTB Big Accident News International china fierce fire in tourist bus 26 people burn alive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ बीजिंग : चीन के दक्षिणी हुनान प्रांत में पर्यटकों से भरी हुई एक बस में भीषण आग लग जाने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए / स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी /
.
.
चीन के हुनान प्रांत के चैंगडे शहर में शुक्रवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर हाईवे पर एक बस में अचानक आग लग गयी / प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बस में करीब 53 यात्री सवार थे / आग लगने के समय बस में दो चालक और एक गाइड भी मौजूद था / आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है / दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ /
.
.
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है / प्रशासन ने बस के दोनों चालकों को हिरासत में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है / बता दें, इस हादसे से एक दिन पहले पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट हो जाने से 64 लोगों की मौत हो गयी थी और 640 लोग घायल हो गये थे /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News International china fierce fire in tourist bus 26 people burn alive

































