.
.
PTB Big Crime News pthankot jalandhar national haiway loot on petrol pump
सारी वारदात हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस प्रशाशन में हड़कंप, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पठानकोट : जालन्धर-पठानकोट राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर पड़ते गांव नंगरपुर के नजदीक देर रात पैट्रोल पंप पर बड़ी लूट को तीन अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया / इस घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.
.
जानकारी के अनुसार देर रात जब पैट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी जब अपने काम में व्यस्त थे तो उसी दौरान तीन युवक जोकि मोटरसाईकल पर सवार थे में से दो युवक मोटरसाईकल में से उतर गए और एक युवक मोटरसाईकल को स्टार्ट करके उस पर बैठा रहा /
.
.
इस दौरान दो युवकों ने पैट्रोल पंप के एक कर्मचारी जिसने पैसों से भरे बेग को पकड़ा हुआ था ने पिस्तौल की नोक पर पैट्रोल पंप के कर्मचारी से करीब 80 हजार रूपये छीन लिए और मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व घटना संबंधी जाँच में जुट गई / फ़िलहाल पुलिस पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कमरों को खंगालने में लगी है ताकि अज्ञात तीनों युवकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाये /
.
.
लेकिन इस मामले में सोचने वाली बात तो यह है कि देश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चूका है और ऐसे में पुरे देश ही नहीं पंजाब के अभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं ऐसे में पुलिस प्रशाशन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि अगर सुरक्षा के पुख्ता इंजाम हैं तो उसके बाबजूद लुटेरा गैंग से लेकर अन्य चोर व छीनाझपटी करने वाले अपराधी कैसे सक्रिय हैं?
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News pthankot jalandhar national haiway loot on petrol pump

































