.
.
PTB Big Breaking News blast at army depot in which many people got injured Maharashtra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित आर्मी डिपो में आज सुबह एक धमाका हुआ है / जिसमें 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं / यह धमाका उस समय हुआ जब बेकार पड़े विस्फोटक को हटाया जा रहा था / इस धमाके की वजह से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई है /
.
बताया यह भी जा रहा है कि मरने वालों और घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है / इस डिपो में भारतीय सेना के आयुध रखे जाते हैं / इससे पहले यहां साल 2016 में हादसा हुआ था / जिसमें 17 जवानों की मौत हो गई थी /
.
जानकारी के अनुसार पुलंगाव स्थित इस डिपो में 2 अधिकारियों सहित 15 जवानों की मौत हो गई थी / इसके अलावा 19 लोग जख्मी हुए थे / हादसा देर रात गोला बारूद में आग लगने से हुए विस्फोट के बाद हुआ था / जिसके कारण भीषण आग लग गई थी / यह देश का सबसे बड़ा आयुध डिपो है / यहां कई शेडो में हथियार, बम और अन्य विस्फोटक रखे जाते हैं /
.
.
नागपुर से करीब 115 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह एशिया का सबसे बड़ा आयुध डिपो है / देश में हथियारों और गोला-बारूद का सर्वाधिक भंडारण यहीं पर होता है / करीब 7 हजार एकड़ में फैला हुआ है / फैक्ट्रियों में बनाए जाने वाले हर तरह के हथियार और गोला-बारूद पहले यहां आते हैं, उसके बाद दूसरे डिपो में सप्लाई होते हैं /
.
.
पिछली बार हुए धमाकों की तीव्रता इतनी थी कि पुलगांव शहर समेत परिसर से लगे देहातों के लोगों को लगा भूकंप आया है / लोग भारी दहशत के चलते अपने-अपने घरों की छत पर चढ़ गए थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Breaking News blast at army depot in which many people got injured Maharashtra































