.
.
PTB Big Exclusive News Amritser bamb blast capton amrinder singh punjab police pthankot innove car haijeck terarist
पुलिस की कार्यप्रणाली पर हुआ खुद कैप्टन सरकार को शक तो संदिग्धों की सूचना देने वालों के लिया रख दिया 50 लाख का इनाम, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर Exclusive स्टोरी)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर / जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : अमृतसर के गांव अदलीवाला (राजासांसी) में हुए बम हमले के दो संदिग्ध हमलावरों के स्केच जांच एजेंसियों ने जारी किए हैं / इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बम हमले के संबंध में सूचना देने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर दी / उन्होंने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181 पर जानकारी देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा / इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का जायजा भी लिया और अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की /
.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित खालिस्तानी-कश्मीरी आतंकी संगठनों का हाथ होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है / आईएसआई काफी समय से पंजाब में गड़बड़ करवाने के प्रयास में लगी हुई है / मुख्यमंत्री ने बम धमाके के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए पंजाब के गृह सचिव, डीजीपी, डीजीपी (कानून व्यवस्था) और डीजीपी (इंटेलीजेंस) के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की /
.
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अमृतसर में जांच कर व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें और जिम्मेदार आतंकियों का जल्द पता लगाए / कैप्टन ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिए कि वह राज्य में सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को बढ़ा दे /
.
आपको बता दें कि रविवार सुबह अमृतसर के गांव अदलीवाल स्थित निरंकारी भवन में सत्संग में शामिल श्रद्धालुओं पर दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला किया था / इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए थे इस हमले में 3 लोगों की मौत मौके पर और एक अन्य की मोत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी जबकि इस हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे /
.
लेकिन इस सारे घटना कर्म से कुछ दिन पहले पठानकोट के पास कुल 6 संदिग्ध लोगों ने एक इनोवा गाड़ी को हाईजेक कर लिया और मौके से फरार हो गए थे, लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि गाड़ी के संदिग्धों द्वारा हाईजेक करने से लेकर रविवार को किये गए हमले तक पंजाब पुलिस तो क्या जाँच एजेंसियां भी गाड़ी को हाईजेक करने वाले संदिग्धों का पता नहीं लगा पाई हैं साथ ही साथ पुलिस को अभी तक उस इन्नोवा गाड़ी का भी कोई भी सुराग नहीं मिला है / आखिर पुलिस को इस सारे मामले में अभी तक कोई सुराग क्यों नहीं मिला है /
.
वहीं दूसरी और रविवार को हुए अमृतसर में बम ब्लॉस्ट के अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को शायद अपने ही पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर शायद शक होने लगा तो उन्होंने एक मीटिंग कर अमृतसर में हुए बम धमाके से जुड़े संदिग्धों की सुचना देने वाले के लिए 50 लाख रूपये की नकद राशि का एलान तक कर दिया अब सोचने वाली बात यह है कि क्या सच में कैप्टन सरकार को पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर शक है या बात है कोई और?
क्योंकि मामला पंजाब ही नहीं देश से जुड़ा हुआ है इसलिए हो सकता है की पंजाब के कैप्टन अमरिदर सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लिया हो और इस बड़ी नकद इनाम राशि का एलान कर दिया, लेकिन कैप्टन सरकार को एक बात यह भी सोचनी चाहिए की वह यह राशि देंगें तो देंगे कैसे वह खुद और उनके मंत्री हमेशा ही सत्ता में आने के बाद खजाना खाली होने की बात कहते आये हैं तो 50 लाख रूपये का इनाम कैसे देंगे और तो और मजे की बात तो यह है की बीते दिनों अमृतसर ट्रैन हादसे में मारे गए और गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाजे के लिए जो 50 हजार के चैक कैप्टन सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बांटे थे वह तो बाउंस हो गए थे तो क्या यह 50 लाख का चैक भी हो जायेगा?
.
चलो, इस बात को अगर छोड़ दिया जाये तो क्या कैप्टन सरकार को उस समय पंजाब और देश की सुरक्षा का पता नहीं चला जब इन्नोवा गाड़ी को 6 संदिग्ध सुबह के समय हाईजेक करके ले गए क्या तब कैप्टन सरकार सो रही थी या फिर कर रही थी बड़ी वारदात का इंतजार, चलो खेर, हो अब जो भी, हम तो इतना समझते हैं की मामला पंजाब और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है पुलिस प्रशाशन, ख़ुफ़िया विभाग के साथ-साथ कैप्टन सरकार और केंद्र सरकार को इस मामले में गहनता से सोच समझकर इस आंतकवाद से जुड़े गंभीर मामले का हल निकलना चाहिए ताकि देश के साथ-साथ राज्य सरकार बिना किसी राजनीति के आम जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सके /
अगर आपको इस Exclusive ख़बर में कोई बात अच्छी या बुरी लगी हो तो आप हमें हमारी ईमेल आईडी www.ptbnewsonline.com पर मेल या फिर हमारे व्हाट्सएप नंबर 95928-25203 पर मेसेज भी कर सकते हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Exclusive News Amritser bamb blast capton amrinder singh punjab police pthankot innove car haijeck terarist




































