.
.
PTB Big Breaking News jammu ceasefire violation by pakistan in many sector of jammu and kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है / जम्मू-कश्मीर के ज्यौड़ियां में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान सीजफायर उलंघन कर रहा है / गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि गोलाबारी में छह जवान घायल हो गए हैं / घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है / यहां से सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल उदमपुर में इलाज के लिए ले जाया गया है /
.
.
शहीद की पहचान सिपाही करमजीत सिंह के रूप में हुई है / बताया जा रहा है कि सीजफायर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ / इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार चले /जिसमें भारतीय सेना को नुसकान पहुंचा। इससे पहल जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने सोमवार सुबह 5.30 मिनट पर मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की गई / भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया /
.
.
इससे पहले रविवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7.30 गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है / पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए / गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है /
.
.
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सीमार्ती गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की, जिसका जवाब सेना के जवानों ने भी दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट के तबाह होने की भी जानकारी मिली है / फायरिंग साढ़े दस बजे तक जारी रही, जिसमें पाकिस्तानियों ने मोर्टार भी दागे / चार घंटे तक जारी रही गोलाबारी के चलते क्षेत्र के गांव बलडो, जोगवां, बटल तथा ढखर के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News jammu ceasefire violation by pakistan in many sector of jammu and kashmir






































