.
.
.
PTB Big Breaking News mantar bara appeared in front of sit
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फरीदकोट : कोटकपूरा और बहबल में बेअदबी कांड के बाद शांतमयी धरने पर बैठी संगत पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली की घटना की जांच करने के लिए कैप्टन सरकार द्वारा गठित की गई एस.आई.टी. (विशेष जांच टीम) के सम्मुख हरजीत सिंह संधू एस.डी.एम., बलजीत सिंह सिद्धू एस.पी.एच. फिरोजपुर और कोटकपूरा से पूर्व अकाली विधायक मनतार सिंह बराड़ पेश हुए /
.
.
इस दौरान उनके बयान कलमबद्ध किए गए / जानकारी अनुसार एस.आई.टी. के मैंबर आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उक्त सभी को पहले बीती 1 नवम्बर को जांच टीम के समक्ष पेश होने का सम्मन भेजा था परन्तु उस समय ये पेश नहीं हुए थे /
.
.
वर्णनीय है कि 14 अक्तूबर, 2015 को कोटकपूरा के चौक में घटी गोलीकांड की घटना के मौके हरजीत सिंह संधू कोटकपूरा में बतौर एस.डी.एम. और बलजीत सिंह सिद्धू बतौर डी.एस.पी. तैनात थे, जबकि मनतार सिंह बराड़ उस समय अकाली दल की सरकार में संसदीय सचिव के पद पर होने के साथ-साथ हलका कोटकपूरा की नुमाइंदगी भी कर रहे थे /
.
.
कैप्टन सरकार द्वारा ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान के नेतृत्व में गठित की गई एस.आई.टी. उक्त मामले की जांच बहुत गहराई से कर रही है / अब तक पंथप्रीत सिंह और उनके साथियों सहित लगभग 50 पीड़ितों की तरफ से अपने बयान कलमबद्ध करवाए जा चुके हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Breaking News mantar bara appeared in front of sit

































