.
.
PTB Big Political News amritser train accident 19 october navjot singh sidhu capton amrinder singh congress party
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : 20 साल के कर्ण अभी भी 19 अक्टूबर को हुए रेल हादसे के गम को भुला नहीं पाया है / उस हादसे के बारे में सोच कर आज भी उसकी रूह कांप जाती है / इस हादसे के दौरान कर्ण के शरीर की कई हड़ियाँ टूट गई और वह बिस्तर पर आ गया / वह कब चल पायेगा इसके बारे में अभी उसका इलाज कर रहे डॉक्टर भी कुछ नहीं कह सकते /
.
.
इस हादसे के बाद कर्ण के इलाजे में तकरीबन 4.5 लाख रूपये का खर्च हो चुका है / जिस को पंजाब सकरकर ने देने का वादा करके अस्पताल से छुट्टी तो दिलवा दी, लेकिन पंजाब सरकार में निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जो कर्ण जैसे मरीज के दुःख को अपना समझते हुए जो 50 हजार का चेक दिया था वह बाउंस हो गया और कर्ण के शरीर पर लगे कई घाव और भी गहरे हो गए /
.

.
अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास स्थित दशमेश नगर में रहने वाले कर्ण और अर्जुन दोनों जुड़वा भाई हैं / उस दिन अर्जुन कर्ण के साथ दशहरा देखने नहीं गया था / कर्ण के बड़े भाई रोहित के अनुसार कर्ण हादसे के दौरान बहुत गंभीर रूप से जख्मीं था और उस पर कई लाशें पड़ी हुई थी और कर्ण बेहोशी की हालत में था / कई घंटों के बाद पता चला था की कर्ण की सांसें चल रही हैं और उसका इलाज शुरू किया गया /
.
.
कर्ण के पिता सात साल पहली दुनिया को छोड़ चुके हैं और उनकी मां श्रेष्ठा रानी ग्रहणी हैं और कर्ण सहित अन्य भाई ही प्राइवेट काम कर घर का खर्च चलते हैं लेकिन थोड़ी बहुत पूंजी जो इन्होंने जमा कर रही थी वह भी कर्ण के इलाज में लग गई और अब जो सरकार ने 50 हजार का चेक दिया था वह बाउंस होने के बाद ऐसा लग रहा है की सिद्धू दंपति को बचने के चक्कर में निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और मौजूदा कांग्रेस सरकार ने इनके साथ भद्दा मजाक किया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Political News amritser train accident 19 october navjot singh sidhu capton amrinder singh congress party



































