.
.
PTB Big Breaking News rajasthan jodhpur hearing asaram parole petition jodhpur central jail jodhpur rajasthan high courts banch
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ राजस्थान : जोधपुर सेंट्रल जेल में जीवन की आखरी सांस तक जेल में रहने की सजा काट रहे आसाराम ने कुछ दिन खुली हवा में सांस लेने की उम्मीद के साथ राजस्थान हाईकोर्ट की खण्डपीठ में 20 दिन की पैरोल की याचिका लगाई है / आसाराम की पैरोल याचिका पर आज सुनवाई होगी /
.
.
पूर्व में हाईकोर्ट खण्डपीठ ने सवाल किया था कि अगर आसाराम को पैरोल दे दी जाए तो वह कहां रहेंगे? इस पर आसाराम की ओर से जवाब पेश कर बताया गया कि अगर आसाराम को पैरोल दे दी जाती है तो वे निवाई थाना क्षेत्र में टोंक बाईपास पर स्थित संत आसाराम आश्रम में रहेंगे /
.
.
इससे पूर्व आसाराम ने जिला पैरोल कमेटी के समक्ष अर्जी लगाकर 20 दिन की पैरोल मांगी थी, लेकिन जिला पैरोल कमेटी ने आसाराम की अर्जी को खारिज कर दिया था / जिसके बाद आसाराम राजस्थान हाईकोर्ट की शरण में आए /
.
.
आज हाईकोर्ट जस्टिस संदीप मेहता व जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खण्डपीठ में आसाराम की याचिका विचाराधीन है / आज का दिन आसाराम के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है / गौरतलब है कि आसाराम को यौन उत्पीड़न के मामले में गत 25 अप्रैल को एससी-एसटी कोर्ट जज मधुसुदन शर्मा की कोर्ट ने आसाराम को जीवन की आखरी सांस तक जेल में रहने के आदेश दिए थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News rajasthan jodhpur hearing asaram parole petition jodhpur central jail jodhpur rajasthan high courts banch




































