.
.
PTB Big Breaking News world us reduced visa duration for pakistani citizens to three months from five years
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पाकिस्तान / अमेरिका : आतंकवाद को लेकर घिरे पाकिस्तान को अब अमेरिका की ओर से बड़ा झटका लगा है / अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा अवधि को पांच साल से घटाकर 12 महीने कर दिया है / यह बात पाकिस्तानी अखबर द ट्रिब्यून एक्सप्रेस में कही गई है / इसमें लिखा है कि मंगलवार को इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने ये बयान जारी किया है /
.
.
वहीं पत्रकार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए मुश्किल ज्यादा बढ़ गई है / पाकिस्तानी पत्रकार अपना ट्रैवल परमिट रिन्यू किए बिना अमेरिका में तीन महीने से अधिक समय तक नहीं रह पाएंगे / इसके साथ ही विभिन्न वीजा के लिए अतिरिक्त फीस भी वसूली जाएगी / एफ (टेम्परेरी वर्क वीजा), आई (जर्नलिस्ट एंड मीडिया वीजा), एल (इंटरकंपनी ट्रांसफर वीजा) और आर (रिलीजियस वर्क वीजा) के लिए ये फीस तभी ली जाएगी जब वीजा आवेदन को मंजूरी मिलेगी /
.
.
आई (जर्नलिस्ट एंड मीडिया वीजा) वीजा के लिए अतिरिक्त फीस में 32 डॉलर और बाकी सभी वीजा के लिए 38 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है / यानि अगर अब कोई पाकिस्तानी पत्रकार अगर अमेरिका जाना चाहता है तो उसे 192 डॉलर और अन्य वीजा कैटिगरी के लिए 198 डॉलर फीस देनी होगी / अमेरिका की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उनसे पता चलता है कि 2018 में करीब 38 हजार पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने से इनकार किया गया था /
.
.
पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी झटके लगे हैं / भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव बनाया हुआ है / मजबूर होकर उसे कुछ संगठनों पर प्रतिबंध लगाना पड़ा है / अब तक पाकिस्तान इन संगठनों को फलने-फूलने का पूरा मौका दे रहा था / अमेरिका पहले ही पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद पर रोक लगा चुका है / अमेरिका समेत दुनिया के कई देश पाकिस्तान को आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने को कह चुके हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News world us reduced visa duration for pakistani citizens to three months from five years






































