.
.
PTB Big City Crime News Jalandhar SSP Navjot singh mahal rural
अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश, चार को किया गिरफ्तार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : एसएसपी नवजोत सिंह माहल द्वारा व पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आज एक बार फिर से एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल की टीम ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है /
.
देहात पुलिस के हत्थे चढ़े इन नशा तस्करों से पुलिस ने दो किलो हैरोइन बरामद की गई है और इस हैरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है / हैरानी कर देने वाली बात तो यह है कि इन पेशेवर नशा तस्करों ने इस हैरोइन को सप्लाई करने का जो तरीका अपनाया था वह बहुत ही आश्चर्यजनक था /
.
.
यह नशा तस्कर नशे की खेप को टेडी बियर में छिपा कर लेकर जा रहे थे लेकिन पुलिस को इस बात की भनक लग गई और यह आरोपी पकड़े गए / इन आरोपियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं /
.
प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल ने बताया कि उनकी टीम को सुचना मिली थी कि विधिपुर फाटक के पास एक स्विफट कार पुलिस नाका देखकर जब वापिस जाने लगी तो पुलिस को उन पर शक हुआ तो पुलिस ने उनको कुछ दुरी से पकड़ लिया /
.
जब पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो उनकी गाड़ी से दो किलो हैरोइन बरामद हो गई / इनमें से एक किलो हेरोइन आरोपियों ने टेडी बियर में छिपाकर रखी गई थी और दूसरी एक किलो एक डिब्बे में छुपाकर रखी थी / फ़िलहाल इन पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व इनसे पूछताछ की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City Crime News Jalandhar SSP Navjot singh mahal rural

































