.
.
PTB Big Political News Capton amrinder singh cm punjab with former dgp punjab sumedh seni
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब की राजनीति में जहां एक तरफ 2019 के लोक सभा चुनावों को लेकर गरमाया हुआ है / वहीं दूसरी और पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए सिटी सेंटर के कथित घोटाले को लेकर एक बार फिर से शनिवार को मुश्किलें लेकर आ गया है /
.
.
दरअसल आज शनिवार को लुधियाना के कोर्ट में सुनवाई हुई / सुनवाई के पहले राउंड के दौरान पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का पक्ष सुना गया / सुनवाई अभी जारी है मामले में करीब 2 बजे फिर से सुनवाई होगी / जिला सेशन जज गुरवीर सिंह अदालत में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी ने याचिका दायर की थी कि इस मामले में उनके पास कुछ अहम दस्तावेज हैं, इसलिए इस केस को बंद करने के लिए उनका भी पक्ष सुना जाए, क्योंकि जब यह कथित घोटाला हुआ था तब वह विजिलेंस के डॉयरक्टर थे /
.
.
आपको बता दें कि लुधियाना कोर्ट में सिटी सेंटर स्कैम को लेकर विजिलेंस ने सरकार की तरफ से कैंसलेशन रिपोर्ट को फाइल कर रखी है / सैनी के याचिका दायर करने के बाद कोर्ट ने सरकार को अपना पक्ष रखने का कहा था / पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की याचिका पर अपना जवाब फाइल कर पंजाब सरकार ने कहा था कि सैनी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं / विजिलेंस केस की रिपोर्ट उनकी सहमति से फाइल हुई थी / इसलिए उनकी अपील को डिसमिस कर दिया जाना चाहिए /
.
.
इस मामले में अब दूसरी पार्टियों के राजनितिक दल सोशल मीडिया पर जुड़ने शुरू हो गए हैं और मौजूदा सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकल रहे हैं ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में कैप्टन के साथ-साथ मौजूदा सरकार की किरकिरी की जा सके /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Capton amrinder singh cm punjab with former dgp punjab sumedh seni































