.
.
PTB Big City News The bullets were run for this at the Sanitary Shop in Jalandhar,
एक व्यक्ति को किया पुलिस ने काबू, बाकि आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : बीती रात थाना रामामंडी के अधीन पड़ते जैमल नगर इलाके में स्थित सेनेटरी दुकान पर हुए लड़ाई झगड़े के मामले में पुलिस ने एक आरोपी जिसकी पहचान राहुल अरोड़ा पुत्र वरिंदर अरोड़ा निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर लिया है /
.
.
जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि बीती रात जैमल नगर में स्थित एक सेनेटरी की दुकान में कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और एक युवक को घायल कर दिया / घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की / जांच दौरान पता चला कि सिमरनजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी उपकार नगर अपने दोस्त लक्की कलयाण निवासी अजीत नगर, अमन निवासी गांधीनगर, राहुल निवासी नूर महल और साहिल साहू के साथ रात 9:00 बजे अपनी दुकान में बैठा हुआ था /
.
.
इसी दौरान उसके दोस्त साहिल के फोन पर सुखराज लाहौरिया का फोन आया और उसने सिमरनजीत सिंह से पैसे लेने के बारे में बात की / सिमरनजीत सिंह ने कहा कि उसे पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं है / अगर पैसों का कोई लेन-देन है तो वह उसके पिता ही करेंगे / तभी 15:20 मिनट के बाद चनप्रीत, सुखराज लाहौरिया, इलू अपने 15-20 साथियों के साथ दुकान पर आया और आते ही दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी /
.
इस दौरान सिमरनजीत सिंह, अमन, लक्की और राहुल मौके से भाग गए, जबकि साहिल उनके हाथ लग गया / सभी आरोपियों ने साहिल को बुरी तरह पीटा और दुकान में तोड़फोड़ कर धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए / पुलिस ने आरोपियों पर थाना रामामंडी में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी / इसी दौरान पुलिस ने दोषी राहुल अरोड़ा पुत्र वरिंदर अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया / जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है / फ़िलहाल बाकि के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News The bullets were run for this at the Sanitary Shop in Jalandhar,






































