.
.
PTB Big Crime News chandigarh crime fugitive accused shot his daughter in garhshankar wife injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ गढ़शंकर : होशियारपुर के गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैसियां) में अदालत से भगोड़ा करार दिए गए / एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटी को गोली मार दी / इस हादसे में पंद्रह वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई / पुलिस ने घायल महिला के भतीजे के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है /
.
.
पुलिस के अनुसार आरोपी मेजर सिंह (38) आठ माह पहले अदालत में पेशी के दौरान भाग निकला था / गुरुवार शाम साढ़े सात बजे वह बाइक पर घर आया / इस दौरान वह पत्नी रजनी से झगड़ने लगा / रजनी गली की ओर शोर मचाते हुए भागी तो मेजर सिंह ने उसे गोली मार दी / यह देखकर बेटी प्रिया चिल्लाने लगी तो उसने उसे भी गोली मार दी / इसके बाद आरोपी फरार हो गया /
.
.
इस दौरान मेजर सिंह का भतीजा बलविंदर सिंह वहां आया / उसे देख मेजर की सबसे छोटी बेटी सहमी सी रोती हुई घर से निकली और सारी बात बताईं / रजनी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया /
.
.
पुलिस के अनुसार मेजर पर नशीले पदार्थों के पांच और दुष्कर्म का एक मामला दर्ज है / गढ़शंकर थाने में दर्ज एक मामले में जून, 2018 को पुलिस मेजर को अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई थी / वहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था / इस पर अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया था / एसएचओ गगनदीप सिंह घुम्मन ने बताया घायल महिला के भतीजे के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है / आरोपी की तलाश की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News chandigarh crime fugitive accused shot his daughter in garhshankar wife injured

































