.
.
rescue operation for 18 month old boy fell into 60 feet deep borewell in hisar of haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हरियाणा / हिसार : हरियाणा के हिसार में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम नदीम का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है / घटना हिसार के बालसमंद गांव की हैं / बच्चे को शाम 5.20 बजे निकाला गया / सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन 48 घंटे से भी ज्यादा समय से इस ऑपरेशन में लगा था / मौके पर सेना के जवान, एनडीआरएफ की दो टीम, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी, जिले के आला अफसर व काफी संख्या में लोग मौजूद हैं /
.
.
बता दें कि हिसार के गांव बालसमंद से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित ढाणी के पास बने बोरवेल में बुधवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर डेढ़ साल का मासूम नदीम गिर गया था / आनन-फानन में रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया गया जो अब जाकर खत्म हुआ /
.
नदीम अपनी मां, बड़ी बहन, बड़े भाई व तीन-चार अन्य बच्चों के साथ बेर खाने के लिए गया था / खेलते-खेलते अचानक वह इस बोरवेल में गिर गया / उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी सभी को पता चला कि वह बोरवेल में गिर गया / नदीम के बोरवेल में गिरते ही अन्य बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया / शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और परिजन मौके पर पहुंचे /
.
उन्होंने घटना की सूचना बालसमंद चौकी पुलिस व सदर थाना पुलिस के पास दी / हालात देखते हुए सेना को बुलाया गया / सेना की टीम ने जेसीबी से बोरवेल के आसपास खुदाई शुरू की / फायर ब्रिगेड की गाड़ी के अलावा आर्य नगर और बालसमंद से एंबुलेंस भी मंगवा ली गई / आर्यनगर सीएचसी के एसएमओ अपनी टीम के साथ मौके पर डटे हैं /

ग्रामीणों के अनुसार, जिस जगह पर बोरवेल खोदा गया है, वह पंचायती जमीन है / बोरवेल गांव के तेलूराम ने दस दिन पहले खुदवाया है / बोरवेल को खोदने के बाद खुला छोड़ दिया गया / न तो उसे ढका गया और न ही सुरक्षा के अन्य प्रबंध किए गए /
.
ढाणी निवासी आजम खान चिनाई मिस्त्री का काम करता है / पहले वह ईरान में काम करता था / तीन साल से यहीं रह रहा है / उसकी तीन बेटी व दो बेटे हैं / बड़ा बेटा 12 वर्षीय समीर खान दिव्यांग हैं, जबकि बड़ी बेटी आईना 14 साल की है / आइसा आठ साल और साजिदा पांच साल की है / जिस समय हादसा हुआ, उस समय आजम काम पर गया था, जबकि अन्य परिजन ढाणी में काम पर लगे थे /
.
.
ढाणी के पास में ही बेर का पेड़ है। उसके पास ही बोरवेल खोदा गया था / नदीम की मां व अन्य बच्चे बेर खाने चले गए / साथ ही अंगुली पकड़कर नदीम भी चला आया / इसी बीच वह बोरवेल में गिर गया। फोन पर मुझे जानकारी मिली तो मैं तुरंत ढाणी आया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
rescue operation for 18 month old boy fell into 60 feet deep borewell in hisar of haryana

































