PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

रिवॉल्वर के साथ व्यापारी के दफ्तर में घुसे 3 बदमाश, 17 करोड़ की कर डाली मांग,

PTB Big Crime News himachal pradesh solan three men entered solan traders office with gun

.

.

PTB Big Crime News himachal pradesh solan three men entered solan traders office with gun

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में गुरुवार को कुछ बदमाश बंदूक लेकर एक व्यापारी के दफ्तर में घुस गए / इस दौरान उन्होंने व्यापारी को धमकाया और 17 करोड़ रुपये की मांग की, लेकिन व्यापारी के पीएसओ को देखकर मौके से भाग गए / सीसीटीवी में तीन लोग व्यापारी के दफ्तर में घुसते दिख रहे हैं /

.

गुरुवार सुबह चेहरों पर कपड़ा बांधे हरियाणा के बदमाश रिवॉल्वर लेकर व्यापारी कार्यालय में आ धमके / उसे मारने की बात कहने लगे / लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मी ने जैसे ही अपनी बंदूक पर हाथ डाला तो बदमाश डरकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए /

.

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सोलन में जगह-जगह नाके लगाए लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है / उधर, इस घटना से शहर में सनसनी का माहौल बना हुआ है और व्यापारी का परिवार दहशत में है /

.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन हथियारबंद लोग व्यापारी राजकुमार के कार्यालय में घुसे थे, लेकिन वह बाद में वहां से भाग खड़े हुए / तीनों बदमाशों की तलाश की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा /

.

व्यापारी राज कुमार ने बताया कि वह जब सुबह अपने कार्यालय में थे तो तीन व्यक्ति आ धमके / उन्होंने चेहरे पर मफलर लपेटा हुआ था / आते ही उन्होंने अकाउटेंट को गले से पकड़ा और वह मेरे बारे में पूछने लगे

.

और धमकी देने लगे वे राजकुमार को आज जान से मार देंगे / घटना के दौरान वे वॉशरूम में थे / जब तक बाहर आए तो तब तक वहां तैनात पुलिस कर्मी ने उनपर राइफल तानी, जिसे देख कर वह घबरा गए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गए /

.

राजकुमार ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे उनके ही रिश्तेदार का हाथ है, जो काफी समय से उन्हें धमकी दिला रहा था / बता दें कि काफी समय से व्यवसायी राज कुमार को जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसलिए पुलिस प्रशासन ने व्यापारी को सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवाया है / इस सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी की वजह से आज बड़ी घटना होने से टल गई /

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Crime News himachal pradesh solan three men entered solan traders office with gun